भोपाल

सास की सेवा करने छुट्टी मांग रहीं महिलाएं, अजीबोगरीब बहानों से अफसर भी चकराए

Census: जनगणना: पांच दिन में छुट्टी के 190 आवेदन, कहा- सास बीमार, कुत्ते से लगता है डर, चाय के चक्कर में भी सर्वे पड़ा धीमा

2 min read
May 11, 2026
MP Census (Photo AI)

Census: राजधानी भोपाल में इन दिनों जनगणना के आंकड़ों से ज्यादा छुट्टी के लिए कर्मचारियों के बहाने चर्चा का विषय बने हुए हैं। जनगणना के महाभियान के लिए 4200 अधिकारी-कर्मचारियों की फौज तैनात है, लेकिन धूप में ड्यूटी से बचने के लिए वे तरह-तरह की अर्जियां लेकर दफ़्तरों के चक्कर काट रहे हैं। महिलाएं, सास की सेवा करने के लिए छुट्टी मांग रहीं हैं तो पुरुषों का कहना है कि लोग चाय पीने का बहुत आग्रह करते हैं जिसके चक्कर में सर्वे का काम प्रभावित हो रहा है। जनगणना से संबंधित उच्च अधिकारियों के पास रोजाना औसतन 40-50 ऐसी एप्लिकेशन पहुंच रही हैं, जिन्हें पढ़कर अफसरों का सिर भी चकरा गया है। हालांकि अधिकारी ठोस कारण होने पर ही अवकाश देने की बात कह रहे हैं।

सास लकवा ग्रस्त देखभाल के लिए छुट्टी चाहिए, 43 महिला कर्मचारियों ने एक ही जैसा दुखड़ा सुनाया

ये भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर मुस्लिमों ने दिया बीजेपी का साथ, सीएम का बड़ा बयान

पिछले पांच दिनों (सोमवार से शुक्रवार) में अफसरों को छुट्टियों के 190 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें सबसे लोकप्रिय बहाना सास की सेहत का है। 43 महिला कर्मचारियों ने एक ही जैसा दुखड़ा सुनाया है कि सास लकवा रोग से ग्रसित हैं। पति घर पर रहते नहीं और बच्चे छोटे हैं।

जनगणना ड्यूटी से बचने 28 कर्मचारियों ने लिखित में दिया है कि उन्हें गली के कुत्ते से बेहद डर लगता है, इसलिए वे घर-घर जाकर सर्वे नहीं कर सकते

जनगणना ड्यूटी से बचने सिर्फ बीमारी ही नहीं, बल्कि जानवरों का खौफ भी ढाल बनाया जा रहा है। 28 कर्मचारियों ने लिखित में दिया है कि उन्हें गली के कुत्ते से बेहद डर लगता है, इसलिए वे घर-घर जाकर सर्वे नहीं कर सकते। वहीं, मैदान में तैनात कुछ कर्मचारियों ने काम में देरी के लिए तकनीक और तहजीब को जिम्मेदार ठहराया है।

चाय के चक्कर में सर्वे पड़ा धीमा: देरी का कारण मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होना

जनगणना का यह सर्वे चाय के चक्कर में भी धीमा पड़ रहा है। 63 कर्मचारियों ने देरी का कारण मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होना और लोगों का बार-बार चाय के लिए आग्रह को बताया है।

मुख्य जनगणना अधिकारी संस्कृति जैन का कहना है कि हम हर आवेदन की जांच कर रहे हैं, ठोस कारण होने पर ही अधिकारियों और कर्मचारियों को अवकाश दिया जा रहा

इधर नगर निगम क्षेत्र की मुख्य जनगणना अधिकारी संस्कृति जैन का कहना है कि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से जारी है। हम हर आवेदन की जांच कर रहे हैं। ठोस कारण होने पर ही अधिकारियों और कर्मचारियों को अवकाश दिया जा रहा है।

अतरंगी बहानों की बौछार

याददाश्त की कमी: आठ से अधिक कर्मचारी सर्वे से मुक्ति इसलिए चाहते हैं क्योंकि उन्हें गलियां याद नहीं रहती हैं और वह बार-बार भटक जाते हैं।

तरह-तरह की एलर्जी: करीब 15 कर्मियों ने लिखा कि धूप में रहने के कारण स्किन प्रॉबलम्स आ रही हैं। कुछ ने जूतों से पैरों में एलर्जी को कारण बताया।

शादी व बच्चे भी कारण: अवकाश के आवेदन के साथ करीब 50 कर्मचारियों ने शादी के कार्ड और बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट को संलग्न किया है।

ये भी पढ़ें

एमपी में व्यापक बदलाव के संकेत, दिल्ली में संगठन और सरकार पर सीएम ने की गहन चर्चा
Updated on:
11 May 2026 10:54 am
Published on:
11 May 2026 10:45 am
Also Read
View All