
भोपाल। कोविड-19 (Covid-19) महामारी ने दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर कहर बरपाया है। कंपनियां अपने-अपने कारोबारी मॉडल की रिस्ट्रक्चरिंग कर रही हैं। लोग निजी तौर पर अपनी वित्तीय योजना (Financial Planning) को नई दिशा देने में जुट गए हैं। इन दिनों लोगों ने अपनों की जान बचाने के लिए सेविंग्स को भी खर्च कर दिया है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे है कि अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आप मेडिकल इमरजेंसी में कुछ आसान से तरीकों को अपनाकर पैसों का इंतजाम कर सकते हैं.....
काम आ सकता है घर में रखा सोना
इस समय अगर आपके घर में सोना रखा है तो वह सबसे ज्यादा काम आ सकता है। एक्सपर्ट बताते है कि सोने के गहने को गिरवी रखकर आप आसानी से लोन ले सकते हैं। बता दें कि सोने पर मिलने वाले लोन में ब्याज भी पर्सनल लोन के मुकाबले काफी कम होता है, क्योंकि ये सिक्योर्ड लोन की कैटेगरी में आते है।
सैलरी अकाउंट में तुरंत लोन
बता दें कि आपक जिस अकाउंट में सैलरी आती है उसमें प्री-अप्रूव्ड लोन का ऑफर होता है। बैंक्स आमतौर पर अपने सैलरी अकाउंट होल्डर्स को प्री अप्रूव्ड लोन ऑफर करते हैं, आप चाहें तो इमरजेंसी में इसे भी ले सकते हैं। ये आसान इसलिए भी है क्योंकि बैंक को आपकी सेविंग्स, क्रेडिट हिस्ट्री सबकुछ पता होता है।
फिक्स्ड डिपॉजिट पर लोन
अगर आपने पहले से कोई फिक्स्ड डिपॉजिट करा रखा है तो आप इसको गिरवी रखकर इमरजेंसी के लिए लोन ले सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि आपको अपनी FD तोड़ने की जरूरत नहीं होती है, इसमें मार्जिन अमाउंट भी बहुत कम होता है। इसके साथ ही अगर आप शेयर्स में पैसे लगाते हैं या फिर म्यूचुअल फंड्स खरीद रखे हैं तो आप इस पर भी लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने बैंक से संपर्क करना होगा।