भोपाल

राजस्थान से तलाक देने आए युवक ने सरेराह पेट्रोल डालकर पत्नी को लगाई आग

महिला को आग की लपटों में घिरा तड़पता देख लोगों ने गड्ढो और घरों से पानी लाकर आग बुझाई...
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2022, 12:56 PM IST
bhopal_wife.jpg

भोपाल. भोपाल के कोतवाली इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना मंगलवार शाम की है जब सरेराह एक महिला को पेट्रोल डालकर उसके पति ने आग के हवाले कर दिया। महिला को आग की लपटों में घिरा देख लोग उसकी मदद के लिए पहुंचे और गड्ढ़ों व घरों से पानी लाकर किसी तरह आग बुझाई। महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। महिला का चेहरा, हाथ पैर बुरी तरह से झुलस गए हैं ये भी जानकारी मिली है कि पति उसे तलाक देने के लिए आया था और आग लगा दी।

तलाक देने राजस्थान से आया था पति
पीड़िता शाजिदा नगर की रहने वाली है, पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी 4 अप्रैल 2019 को अलीगंज छबड़ा राजस्थान के रहने वाले रईस खान के साथ हुई थी लेकिन शादी के बाद से पति उसे प्रताड़ित करने लगा। पति उस पर शक करता था और घरवालों से फोन पर बात करने पर भी मारपीट करता था। पति की इन्हीं हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने 18 मार्च 2022 को पति का घर छोड़ दिया और भोपाल में आकर अपनी बहन के साथ रहने लगी। पीड़िता ने बताया पति उसे तलाक देने के लिए भोपाल आया था और मंगलवार को फोन कर कहा कि तलाक के पेपर कंप्लीट कर लो। इसी के कारण वो शाम को एमपी ऑनलाइन की दुकान जा रही थी तभी रास्ते में पति ने उसे पकड़ लिया और पेट्रोल डालकर आग लगाकर फरार हो गया।

लोगों ने बचाई जान
महिला की चीखें और आग की लपटें देखकर लोग उसे बचाने के लिए दौड़े और पानी डालकर आग बुझाई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़िता की बहन ने बताया कि आरोपी पति राजस्थान में हम्माली करता है और बहन को शादी के बाद से ही प्रताड़ित करता था। वो हत्या की साजिश कर ही भोपाल आया होगा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

Updated on:
6 Jul 2022, 12:56 PM IST
Published on: