25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वोटिंग से पहले भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर चलीं लाठियां, देखें वीडियो

सीसीटीवी में कैद हुई बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट की तस्वीरें..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 6 Jul 2022, 11:09 AM IST

ind_bjp-congress.jpg

इंदौर. इंदौर शहर में बुधवार को 'शहर सरकार' के लिए चुनाव चल रहे हैं। सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथ पर कतारों में लगे हुए हैं और जोश के साथ शहर सरकार के लिए अपने मतदान का उपयोग कर रहे हैं। इसी बीच मंगलवार रात का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बीजेपी कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना हीरा नगर इलाके की बताई जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वोटिंग से पहले भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता
इंदौर के हीरा नगर इलाके में बने चुनाव कार्यालय में मंगलवार की रात बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन इस विवाद के दौरान जमकर मारपीट हुई जो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता एक दूसरे पर लाठी-डंडे चलाते और कुर्सियां फेंकते हुए, तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। काफी देर तक विवाद के कारण यहां हंगामा और मारपीट होने की जानकारी है।

यह भी पढ़ें- LIVE UPDATE : LIVE UPDATE : mp local body election 2022- जानिये इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर से कौन है प्रमुख उम्मीद्वार, देखें अपडेट

इंदौर में महापौर पद के लिए मैदान में उतरे हैं 19 प्रत्याशी
1. पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा (भारतीय जनता पार्टी)
2. संजय शुक्ला, कांग्रेस
3. कुलदीप सिंह पवार, नेशनल कांग्रेस पार्टी
4. लीला इंजी. धर्मेन्द्र अहिरवार, बहुजन समाज पार्टी
5. कमल किशोर गुप्ता, आम आदमी पार्टी
6. मुकेश चौधरी, सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)
7. हाजी नासिर खान, आम भारतीय पार्टी
8. प्रवीण कुमार अजमेरा, जनसंघ
9. इंजी. संतोष कल्याणे, आजाद समाज पार्टी (काशीराम)
10. बाबूलाल बैरवा, निर्दलीय
11. कैलाश गावंडे, निर्दलीय
12. महेंद्र मकसारे, निर्दलीय
13. मनोज जैन, निर्दलीय
14. पंकज गुप्ते, निर्दलीय
15. परमानंद तोलानी, निर्दलीय
16. प्रकाश महावर कोली, निर्दलीय
17. रजनीश जैन, निर्दलीय
18. डॉ. संजय बिंदल, निर्दलीय
19. संतोष, निर्दलीय