
Bhopal news: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में लव जिहाद से जुड़े मामले में सोमवार को पुलिस आरोपी से कई सवालों के जवाब जानेगी कि उसने ऐसा क्यों किया। युवती को दिल्ली से सुरक्षित रेस्क्यू कर भोपाल लाया गया है। इस पूरे मामलें में लगातार आरोपी, युवती और युवती के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 की धारा 3 और 5 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

आपोरी जुम्मन अंसारी
युवती के पिता ने बताया कि बेटी के लापता होने पर उन्होंने मंत्री विश्वास सारंग से मदद मांगी। उन्होंने इसके लिए तड़के 3.30 बजे मंत्री को फोन किया और बताया कि वे हिंदू हैं और उनकी बेटी का एक मुस्लिम युवक धोखा देकर साथ ले गया। मंत्री सारंग ने दिल्ली व भोपाल पुलिस कमिश्नर, रेलवे अधिकारियों सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय बनाया। उनके हस्तक्षेप से भोपाल से लेकर दिल्ली तक पुलिस सक्रिय हुई और बेटी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। भोपाल पुलिस और युवती के परिजन दिल्ली से सुरक्षित वापस लेकर भोपाल आए है। अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जाएगी।
जानकारी के लिए बता दें कि निशातपुरा थाना क्षेत्र में युवक सोशल मीडिया के जरिए झूठी पहचान बताकर युवती से दोस्ती, प्यार करके आई लव यू बोला। बाद में शादी का झांसा देकर 785 किमी. दूर दिल्ली ले जाकर धर्म परिवर्तन का दबाव और धमकी देने लगा। पुलिस को शिकायत में युवती ने बताया कि एक साल पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर खुद को क्रिस जैन बताने वाले युवक से हुई थी। आरोपी ने खुद को हिंदू और संपन्न परिवार का सदस्य बताकर भरोसा जीता। उसने कई बार मां से भी फोन पर बात कराई। इसके बाद युवक करोंद इलाके में एक मिठाई की दुकान पर काम करने लगा और हाथ में कलावा पहनकर खुद को हिंदू बताता रहा।
युवती ने पुलिस को बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद आरोपी ने अपना नाम जुम्मन अंसारी बताया। कहा, निकाह मस्जिद में होगा। इनकार करने पर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने का दबाव बनाया गया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दोनों के बीच विवाद होने पर रेलवे पुलिस दोनों को जीआरपी थाने ले गई।
23 जुलाई को आरोपी ने युवती के पिता से फोन पर बेटी से शादी करने की इच्छा जताई। उसी दिन वह युवती को भोपाल रेलवे स्टेशन ले गया और दिल्ली चलकर शादी करने की बात कहीं। युवती के विरोध करने पर उसने जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। डर के कारण युवती उसके साथ ट्रेन में चली गई।