2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल से उड़ेंगी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट, दिल्ली- मुबंई जाने वालों को बड़ी राहत

Raja Bhoj International Airport: राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बेस स्टेशन ऑपरेशन शुरू कर दिल्ली के लिए दो और मुंबई के लिए एक डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू की है।
2 min read
Google source verification
Raja Bhoj International Airport: बेस स्टेशन ऑपरेशन शुरू (Photo Source - Patrika)

Raja Bhoj International Airport: बेस स्टेशन ऑपरेशन शुरू (Photo Source - Patrika)

Bhopal news: एमपी में भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बेस स्टेशन ऑपरेशन शुरू कर दिए है। भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए दो और मुंबई के लिए एक डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू की गई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी ने बताया कि पहली उड़ान में दिल्ली के लिए 140 यात्री भोपाल पहुंचे जबकि वापसी की इसी उड़ान से 139 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। दूसरी दिल्ली की उड़ान में 116 यात्री भोपाल आए और 110 यात्री यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

इसी प्रकार एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई डायरेक्ट फ्लाइट से 128 यात्री मुंबई से भोपाल पहुंचे एवं 112 यात्री मुंबई के लिए भोपाल से रवाना हुए। भोपाल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का बेस स्टेशन शुरू होने के बाद अब फ्लाइट संख्या प्रतिदिन 18 तक पहुंच गई है। दोनों दिशाओं में संचालित होने वाली फ्लाइट की संख्या 36 हो गई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर के मुताबिक आने वाले समय में देश के अन्य शहरों से डायरेक्ट कनेक्टिविटी शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

ऐसा रहेगा टाइम टेबल

-भोपाल-दिल्ली उड़ान संख्या आइएक्स 1789 और 1790 का शेड्यूल
-दिल्ली प्रस्थान सुबह 10.40 बजे. भोपाल आगमन दोपहर 12.05 बजे, भोपाल से प्रस्थान दोपहर 12.45 बजे, दिल्ली आगमन दोपहर 02.15 बजे ।
-भोपाल-दिल्ली उड़ान संख्या आइएक्स 1791 और 1792 का शेड्यूल
-दिल्ली प्रस्थान दोपहर 03.05 बजे, भोपाल आगमन शाम 04.30 बजे, भोपाल से प्रस्थान शाम 05.10 बजे, दिल्ली आगमन शाम 06.40 बजे।
-भोपाल-मुंबई उड़ान संख्या आइएसक्स 1788 और 1798 का शेड्यूल
-एक अगस्त से प्रभावी, मुंबई प्रस्थान सुबह 11.20 बजे, भोपाल आगमन दोपहर 01.00 बजे, भोपाल से प्रस्थान दोपहर 01.40 बजे. मुंबई आगमन दोपहर 03.25 बजे।

मध्य भारत का प्रमुख कनेक्टिविटी सेंटर है भोपाल

शुरुआती जानकारी के अनुसार, राजधानी भोपाल को मध्य भारत का प्रमुख कनेक्टिविटी सेंटर मानते हुए नई उड़ानों पर जोर दिया जा रहा है। इस संबंध में बताया गया कि पिछली बैठकों में लगातार ये मुद्दा उठता रहा है कि भोपाल से दक्षिण भारत, उत्तर भारत और पर्यटन स्थलों के लिए बेहतर एयर कनेक्टिविटी की ज़रूरत है।

वित्तीय प्रोत्साहन देने की योजना

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ये भी सुनने में आया है कि, सरकार एयरलाइंस कंपनियों को वित्तीय प्रोत्साहन देने की योजना बना रही है ताकि भोपाल जैसे शहरों से नए रूट शुरू किए जा सकें। अधिकारियों का मानना है कि इससे पर्यटन, निवेश, मेडिकल ट्रैवल, शिक्षा और उद्योग क्षेत्रों को लाभ होगा। इसके अलावा, नॉलेज एंड एआई सिटी जैसे प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स को भी गति मिलने की उम्मीद है।