भोपाल

चलती ट्रेन में चढ़ने वाले सावधान! भोपाल स्टेशन पर युवक बुरी तरह घिसटा, हालत गंभीर

MP News: प्लेटफॉर्म पर दौड़ते हुए एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है। इस प्रक्रिया में उसका पैर फिसल जाता है और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस जाता है। यह घटना लापरवाह यात्रियों के लिए एक बड़ा सबक है।

2 min read
Apr 03, 2026
Youth Dragged at Bhopal Station by moving train (Patrika.com)

MP News: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने वालों के लिए एक चेतावनी! मध्य प्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक चढ़ने की कोशिश में प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच फंस गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। फुटेज ग्राफिक परेशान करने वाला है इसलिए इसे इस रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि इस वीडियो ने यात्रियों की सुरक्षा के साथ उनकी सतर्कता पर भी गहरे सवाल खड़े कर दिए है।

ये भी पढ़ें

‘फिर विधायक बनेंगे राजेंद्र भारती और मुकेश मल्होत्रा’, जीतू पटवारी का बड़ा दावा

क्या है वीडियो में?

दरअसल, मामला 31 मार्च का है। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल होता है। यह वीडियो करीब 14 सेकंड का है जिसमे एक युवक प्लेटफार्म से भागते हुए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है। इस दौरान उसका पैर फिसलता है और वो प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस जाता है। वीडियो में देखा जाता है कि वह ट्रेन और प्लेटफार्म से टकराकर बार-बार पलटी खाता है। वह निकलने की कोशिश करता है लेकिन कुछ समय बाद वह ट्रेन के नीचे आकर गायब हो जाता है।

रेलवे अधिकारियों ने किया खुलासा

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसा रात के 11:30 बजे के आसपास हुआ था। युवक स्टेशन से गुजर रही भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। ट्रेन की स्पीड करीब 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा थी जिसके कारण युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। पास खड़े जीआरपीएफ के जवान ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह तब तक ट्रेन के नीचे जा चूका था। ट्रेन को तत्काल रुकवाया गया और रेलवे स्टाफ ने एम्बुलेंस बुलाकर युवक को हमीदिया अस्पताल पहुंचा दिया। युवक की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है क्योंकि हादसे में उसका एक हाथ टूट चूका है। इसके अलावा उसे सिर पर गहरी चोट भी लगी है।

बिहार का बताया जा रहा युवक

मामले में सबसे हैरानी वाली बात ये है कि युवक के पास से किसी भी तरह का पहचान पत्र या कार्ड नहीं मिला है। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि जैसी युवक के साथ ये हादसा हुआ वैसे ही स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक करीब 25-26 साल का है और बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। यह घटना एक कड़ी चेतावनी है कि चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास आपकी जान को खतरे में डाल सकता है। यात्रियों को हमेशा नियमों का पालन करना चाहिए; अन्यथा, एक छोटी सी चूक उनकी जान ले सकती है।

ये भी पढ़ें

पूजा करने बाहर गए थे बेटा-बहू, घर पर बुजुर्ग दंपति की अलग-अलग कमरों में मिली लाश

Updated on:
03 Apr 2026 07:02 pm
Published on:
03 Apr 2026 06:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर