
(भुवनेश्वर): मोबाइल के बिना आज के जीवन की कल्पना करना बड़ा मुश्किल है। पर मोबाइल का उपयोग भी सही तरीके से किया जाना चाहिए है। साथ ही चार्ज करते समय मोबाइल का उपयोग करना तो सबसे अधिक हानिकारक है। इसका ताजा उदाहरण ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से सामने आया है। यहां मोबाइल में विस्फोट होने से एक मजदूर की मौत हो गई।
मृतक का नाम पुलिस ने कुना प्रधान बताया है। वह नयागढ़ जिले का निवासी है। मृतक पारादीप के अथरबांकी क्षेत्र में एक मंदिर निर्माण कार्य में जुटा हुआ था। पुलिस के अनुसार मजदूर कुना प्रधान अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाकर उसे अपने सीने पर रखकर कार्यस्थल पर ही सो गया था कि अचानक फोन ब्लास्ट हो गया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।