भुवनेश्वर

कालाहांडी के मेडिकल कालेज प्रमुख को धोखाधडी मामले में जेल भेजा

जूनागढ़ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत ने जमानत रद्द करते हुए जेल भेजने का आदेश दिया

2 min read
file photo of victim
file photo of victim

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): कालाहांडी के सरदार राजा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के प्रमुख जॉनसेल राजा को न्यायिक हिरासत में लेते हुए स्थानीय अदालत ने शनिवार को जेल भेज दिया गया। अग्रिम जमानत की अर्जी कोर्ट ने रद्द कर दी। राजा पर मेडिकल कालेज में प्रवेश के नाम पर लोगों को लाखों करोड़ों ऐंठने का आरोप है। उसकी गिरफ्तारी तमिलनाडु से की गई थी। क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा ने यह उसकी धोखाधडी को पकड़ा था।


जूनागढ़ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत ने जमानत रद्द करते हुए जेल भेजने का आदेश दिया। वह 13 अगस्त तक धर्मगढ़ की जेल में रहेगा फिर सुनवाई की जाएगी। अभियुक्त मेडिकल कालेज व अस्पताल चलाने वाली सेलवम एजूकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट का प्रमुख ट्रस्टी है। उसे पश्चिम ओडिशा विकास परिषद ने गरीबों को मुफ्त इलाज के लिए 25 एकड़ जमीन व दस करोड़ रुपया ट्रस्ट के नाम पर दिया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार हालांकि उसने भारतीय चिकित्सा परिषद से दो सत्र के लिए चिकित्सा छात्रों के एडमिशन के लिए अनुमति भी ले ली थी। पर जरूरी मानक पूरे नहीं किए जिसके कारण मान्यता भी रद्द कर दी गयी। विकास परिषद के साथ हुए एमओयू के प्रावधानों का भी उल्लंघन किया गया। चिकित्सा परिषद ने तीसरे सत्र 2015-16 के लिए अनुमति नहीं दी फिर भी उसने लोगों से रुपये ऐंठना जारी रखा। 124 छात्रों से काशनमनी के नाम पर पैसा लिया। बीच सत्र में मेडिकल कॉलेज ही बंद कर दिया। उसके खिलाफ ओडिशा सरकार की ओर से जूनागढ़ थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई थी।

Published on:
04 Aug 2018 07:08 pm