25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Crime / सालों संबंध रखने के बाद दूल्हे का मंडप में इतंजार कर रही थी लड़की, लेकिन अचानक लड़के ने जो किया…

सालों संबंध रखने के बाद दूल्हे का मंडप में इतंजार कर रही थी लड़की, लेकिन अचानक लड़के ने जो किया…

डेढ़ साल से लड़की के साथ संबंध रखने शादी के दिन लड़के ने जो किया, सुनकर हैरत में में पड़ जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 3 Aug 2018, 7:04 PM IST

bride

सालों संबंध रखने के बाद दूल्हे का मंडप में इतंजार कर रही थी लड़की, लेकिन अचानक लड़के ने जो किया...

नई दिल्ली। पंजाब के लुधियाना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक लड़की का लड़के के साथ डेढ़ साल से शारीरिक संबंध था। एक दिन दोनों के बीच रिश्ता फाइनल हुआ और लड़की मंडप में दूल्हे का इंतजार कर रही थी। तभी सूचना मिली कि दूल्हा धोखा देकर गायब हो गया।

यह है पूरा मामला...

युवती ने बताया कि सोनू नामक लड़का ढाई साल पहले मनजीत नगर इलाके में आया था। उसने बताया कि वो एक धार्मिक स्थल पर नौकरी करता था। उसी दौरान उसकी जान पहचान सोनू से हो गई। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी। फिर एक दिन सोनू ने उसे अपने घर पर बुलाया और बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवती के मुताबिक, कुछ दिन बाद उसके परिजनों को उसके और सोनू के संबंधों के बारे में पता चला। इसके बाद लड़की के परिजन ने इस मामले में सोनू से बात की। हालांकि, पहले सोनू ने शादी से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में पंचायत में बैठकर सोनू शादी के लिए राजी हो गया। सोनू के राजी होते ही लड़की के घरवालों ने दोनों की शादी के लिए एक अगस्त की तारीख तय कर दी।

शादी के दिन मिला धोखा

रिश्ता तय होने के बाद घर में शादी की तैयारी शुरू हो गई। लेकिन, लेकिन 31 जुलाई की रात आरोपि सोनू अचानक घर से फरार हो गया और शादी पर नहीं पहुंचा। पीड़िता दुल्हन के जोड़े में इंताजर कर रही थी, लेकिन सोनू धोखा देकर गायब हो गया। जैसे ही यह खबर लड़की के घरवालों को मिली, घर में मातम पसर गया। हालांकि, बाद में सोनू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सोनू की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है। इधर, धोखा मिलने के बाद दुल्हन की हालत काफी खराब है।