भुवनेश्वर

खानाबदोश ने पुलिस को चौंकाया, अंग्रेजी में लिखी शिकायत, पिता है पूर्व DSP और खुद…

Trending News: भिखारी की तरह दिखने वाले (Shocking News) शख्स जब पुलिस थाने पहुंचा तो सिपाही ने इसे शिकायत दर्ज कराने को कहा इसके बाद जो (Odisha News) हुआ...  

less than 1 minute read
खानाबदोश ने पुलिस को चौंकाया, अंग्रेजी में लिखी शिकायत, पिता है पूर्व DSP और खुद...

(भुवनेश्वर): ओडिशा के पुरी जिले की पुलिस तब चौंक गई जब एक खानाबदोश व्यक्ति ने अंग्रेजी में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। उक्त व्यक्ति ने अपने पिता को पूर्व डीएसपी और खुद को एक इंजीनियर बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


दरअसल शुक्रवार को रिक्शा वाला बड़दंड के पास मुडियामठ पर खानाबदोश व्यक्ति से पैसे को लेकर झगड़ रहा था। मामले को बढ़ता देख वहां मौजूद यातायात सिपाही ने उसे टाउन पुलिस थाना भेज दिया।

उसे जब शिकायत लिखकर देने को कहा तो उसने अंग्रेजी में शिकायत लिखकर दी। उसने अपना नाम गिरिजाशंकर मिश्रा लिखा और शिक्षा बी.टेक। साथ ही उसने अपने पिता को पूर्व डीएसपी बताया। खुद को उसने नीलाद्रि विहार निवासी बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
19 Jan 2020 07:22 pm
Also Read
View All