
(भुवनेश्वर): ओडिशा में दो अलग अलग जगहों से आत्महत्या के दो मामले सामने आए थे। इन दोनों मामलों में तीन लोगों की जान चली गई। इधर भद्रक में दंपति ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया वहीं राउरकेला में एक युवती ने प्रेमी के घर के बाहर जाकर अपने आप पर पैट्रोल छीड़ककर खुद को आग लगा ली। पहले मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है वहीं युवती के आत्मदाह करने की वजह बहुत ही मार्मिक है।
दंपति के आत्महत्या करने का दर्दनाक मामला भद्रक जिले का है। जिले के धामपुर पुलिस स्टेशन के सापुर गांव में पति-पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। इनका नाम धर्मेंद्र त्रिपाठी और पूर्णिमा त्रिपाठी है। दोनों का विवाह इसी साल 9 मई को हुआ था। दोनों में बीती रात जमकर झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस वजह से युवती ने किया आत्मदाह
राउरकेला की युवती के आत्मदाह करने के पीछे बड़ा ही मार्मिक कारण है। दरअसल प्यार में धोखा खाने के बाद आशा ने मौत का दर्दनाक रास्ता चुना। उसने प्रेमी के घर के सामने ही खुद को आग लगाकर आत्मदाह कर ली। यह घटना राउरकेला के सेक्टर बी की है। जानकारी के अनुसार आशा अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। बार बार विवाह के लिये कह रही थी पर प्रेमी मन करा देता था। वह जान देने की धमकी दे दी। उपेक्षा होने पर शुक्रवार को उसने प्रेमी के घर के सामने ही आत्मदाह कर लिया। उसके पिता उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी ।