बीजापुर

IED ब्लास्ट में युवती की दर्दनाक मौत, जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने किया था प्लांट

CG Naxal Attack: आईईडी की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। बता दें कि नक्सली अक्सर जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगल में आईईडी लगाते हैं...
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 May 2024, 6:28 PM IST
CG News, cg hindi news, Chhattisgarh Latest hindi news, Latest cg news, Bijapur news, Bijapur news,

CG Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर में पुलिस और नक्सलियों की लड़ाई में आम नागरिकों की भी जान जा रही है। ताजा मामला बीजापुर से सामने आया है। गंगालूर के जंगल में आईईडी की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। बता दें कि नक्सली अक्सर जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगल में आईईडी लगाते हैं।

जानकारी के अनुसार मल्लूर निवासी मृतक शांति पुनेम तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई थी। इस दौरान उसका पैर आईईडी बम के उपर पड़ गया। वहीं, प्रेसर से आईईडी ब्लास्ट हो गया है। घटना में युवती के शरीर के चिथड़े उड़ गए। इधर धमाके की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। बीजापुर एसपी डॉ.जितेन्द्र यादव ने घटना की पुष्टि की है।

CG Naxal Attack: धमतरी में जारी है मुठभेड़

छत्तीसगढ़ में जवान लगातार नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे। इसी बीच धमतरी में भी डीआरजी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। यह मुठभेड़ नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम भैसा मुंडा के जंगल में हुआ है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है। नगरी के SDOP आर. के. मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।

Updated on:
11 May 2024, 6:28 PM IST
Published on: