पुलिस ने बताया कि गांव से लगभग 5 किलोमीटर दूर मैलू पहाड़ी, जो टाइगर रिजर्व एरिया में है, वहां ऊपर तीन साल की बेटी अनुष्का को छोड़कर लौट आई। यह बात महिला सरपंच ने अपने ससुराल में पड़ोसियों को बता दी कि वह अपनी बेटी को जंगल में ही छोड़कर वापस आ गई है। महिला की हरकत से गांव में खलबली मच गई। तुरंत बच्ची को खोजने गांववाले निकले।