बीजापुर

2 लाख के इनामी सहित 6 सक्रिय नक्सली गिरफ्तार, IED, डेटोनेटर, वायर व प्रचार सामग्री जब्त

CG Naxal News: गिरफ्तार नक्सलियों के पास से टीफिन बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, सेटी यूज, जमीन खोदने के औजार मिले हैं।

less than 1 minute read
2 लाख के इनामी सहित 6 सक्रिय नक्सली गिरफ्तार (Photo source- Patrika)

CG Naxal News: नक्सलियों की शहीदी सप्ताह के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 01-01 लाख के दो ईनामी समेत छह सक्रिय नक्सलियों को गिरतार किया है। ये गिरफ्तारी थाना बासागुड़ा क्षेत्र के धरमापुर मार्ग के जंगल में सर्चिंग अभियान के दौरान हुई।

डीआरजी, थाना बासागुड़ा और कोबरा-210 बटालियन की संयुक्त टीम ने अंजाम दी। मंगलवार को चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने दो महिलाओं समेत छह संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में सभी ने प्रतिबंधित नक्सल संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने की बात स्वीकार की।

ये भी पढ़ें

CG Naxal News: सुकमा मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, हथियार और नक्सली सामग्री जब्त

CG Naxal News: गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में,उईका सेयतु डीएकेएमएस अध्यक्ष, कुंजाम सोमलू डीएकेएमएस उपाध्यक्ष, पदम सन्नू मिलिशिया सदस्य, नेन्ड्रा आरपीसी, उईका नागेश मिलिशिया सदस्य, उईका पायकी केएएमएस अध्यक्ष,उईका जमली जीआरडी सदस्य,शामिल है। इनके पास टीफिन बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, सेटी यूज, जमीन खोदने के औजार मिले हैं।

ये भी पढ़ें

CG News: सुकमा मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, डीआरजी के तीन जवान घायल, विस्फोटक सामग्री बरामद

Published on:
31 Jul 2025 12:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर