
सुकमा मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर (Photo source- Patrika)
CG Naxal News: मंगलवार को सुकमा जिले के गोगुंडा-डोंगिनपारा के जंगल में हुए मुठभेड़ में मारे गए 05 लाख इनामी नक्सली के रूप शिनाख्त हुई। जो केरलापाल एरिया कमेटी सदस्य के रूप में सक्रिय था। मुठभेड़ स्थल से बीजीएल लॉन्चर हथियार एवं भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ एवं नक्सल सामाग्री बरामद किया गया।
गोगुंडा-डोंगिनपारा मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की पहचान कोटला गंगा उर्फ मुचाकी गंगा निवासी गोगुंडा सुकमा है। जो नक्सल संगठन में केरलापाल एरिया कमेटी सदस्य था। जिस पर शासन द्वारा 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण द्वारा बताया गया कि सुकमा-दंतेवाड़ा अंतरजिला क्षेत्र में केरलापाल थाना इलाका के अंतर्गत डोंगिनपारा के जंगल क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी के सूचना के आधार पर सुकमा डीआरजी, एसटीएफ़, सीआरपीएफ़ की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।
अभियान के दौरान प्रेशर आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के 03 जवान घायल हुए हैं। सभी घायलों को सुरक्षित रूप से मुठभेड़ स्थल से बाहर निकाला गया है तथा उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
CG Naxal News: बीजीएल लॉन्चर रायफल 01 नग, बीजीएल पोज 01 नग, बीजीएल सेल 09 नग, बीजीएल लॉन्चर कॉटेज 09 नग, वायरलेस सेट 01 नग मय चार्जर, डेटोनेटर 11 नग, कोर्डेक्स वायर गांठ लगा हुआ 04 नग, जिलेटिन रॉड 02 नग, पिट्ठू 02 नग, एलीमीटर 01 नग, बिजली वायर लगभग 10 मीटर, नक्सली साहित्य 05 नग सहित अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की।
Updated on:
31 Jul 2025 12:10 pm
Published on:
31 Jul 2025 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allसुकमा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
