Bijapur News: जगदलपुर-हैदराबाद एनएच 63 पर रविवार शाम 6 बजे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस धमाके में दो जवान घायल हो गए नक्सलियों ने भोपालपटनम से 15 किमी पहले गोरला-दम्पाया के बीच एसटीएफ के 15 जवानों से भरी पिकअप को निशाना बनाया था लेकिन आधे सेकेंड की देरी की वजह से बड़ा हादसा टल गया। अगर नक्सलियों का निशाना नहीं चूकता तो 15 जवानों की खतरे में आ जाती। धमाका इतना ताकतवर था कि सडक़ पर 6 फीट का गड्ढा हो गया।