बीजापुर

CG Naxal News: नक्सलियों के अरमानों पर फिरा पानी, 5 किलो की सीरीज में प्लांट IED बरामद

CG Naxal News: बस्तर संभाग के बीजापुर पुलिस, बीडीएस, जैतालुर कैंप 13वीं वाहिनी की टीम आज एरिया डॉमिनेशन और डीमाइनिंग ड्यूटी पर गोरना मनकेली की ओर निकली थी। इसी दौरान जवानों ने नक्सलियों के लगाए 5 IED को Detect किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Apr 2025, 8:27 AM IST
CG Naxal News: नक्सलियों के अरमानों पर फिरा पानी, 5 किलो की सीरीज में प्लांट IED बरामद

CG Naxal News: सुरक्षाबलों की टीम ने एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया है। बीडीएस की टीम ने गोरना मनकेली मार्ग से 5 किलो की आईईडी बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह बीजापुर थाने, बीडीएस जैतालुर कैम्प व छसबल की साझा टीम एरिया डॉमिनेशन व डिमाइनिंग ड्यूटी के लिए गोरना मनकेली की ओर निकली हुई थी।

CG Naxal News: नापाक मंसूबों को विफल करने में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी

नक्सलियों ने मनकेली गांव से आगे कच्चे रास्ते पर 2 किलो के 3 नग, बीयर बॉटल व टिफिन के 2 आईईडी जो कुल पांच किलो वजन के थे, 3 से 5 मीटर की दूरी में सीरीज में लगाये थे, जो आपस में कमांड स्विच से जुड़े हुए थे। जानकारी मिलने पर बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा उन्हें बरामद कर मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। सुरक्षाबलों की सतर्कता व सूझबूझ से एक वार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबे विफल हो गये और जवानों को बड़ी कामयाबी मिली।

जवानों ने आईईडी किया नष्ट

CG Naxal News: एएसपी ने बताया कि बीडीएस बीजापुर की टीम ने बीयर बॉटल और टिफिन में रखे आईईडी को सुरक्षित रूप से निकाला औक कुछ दूरी पर जंगल में ले जाकर नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों की सतर्कता और सूझबूझ से माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल करने में कामयाबी मिली।

साल 2025 में बस्तर में आईईडी ब्लास्ट और आईईडी मिलने की घटनाएं

13 अप्रैल 2025: बीजापुर रानीबोदली कत्तूर मार्ग में 20 किलो का IED डिफ्यूज किया।

10 अप्रैल 2025: बीजापुर में एरिया डोमिनेशन पर निकली कोबरा टीम बाल बाल नक्सलियों के आईईडी से बाल बाल बची।

Updated on:
15 Apr 2025, 8:27 AM IST
Published on: