CG Naxal News: बता दें कि नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर में पुलिस लगातार आईईडी बरामद कर रही है। आईईडी धमाके के जरिए माओवादी सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हैं। वहीं कई बार आम नागरिक भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। हाल ही में नक्सलियों ने बीजापुर में एक आईईडी विस्फोट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था, जिसमें एक ड्राइवर और 9 जवानों की मौत हो गई थी।