बीजापुर

CG Soldier Missing: CAF का जवान 4 महीनों से लापता, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

CG Soldier Missing: 13वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ए कंपनी तारुड़ में पदस्थ आरक्षक चार महीने से ज्यादा समय से लापता है। वह सीएएफ में आरक्षक के पद पर तैनात है और उसका नाम मनमोहन मरकाम बताया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Apr 2025, 1:34 PM IST
CG Soldier Missing: CAF का जवान 4 महीनों से लापता, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

CG Soldier Missing: छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 13वीं वाहिनी 'ए' कंपनी, तारुड में पदस्थ आरक्षक मनमोहन मरकाम चार महीने से लापता हैं और अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। आरक्षक मनमोहन, 11 जनवरी 2025 को थाना तारलागुड़ा के अंतर्गत स्थित अपने कैंप से दोपहर लगभग 12:35 बजे से लापता हैं।

CG Soldier Missing: गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज

गुमशुदगी की सूचना के बाद से लगातार खोजबीन और पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। इस संबंध में प्रधान आरक्षक विमल किंडो ने थाना तारलागुड़ा में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई।

अफसर आम लोगों की भी ले रहे मदद

CG Soldier Missing: 16 जनवरी को जिला स्तर पर लापता जवान का इस्तहार भी जारी की गई, और तस्वीरें सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा की गई हैं। इसके बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही है। तीन महीने बीत जाने के बाद भी आरक्षक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसे में अब आरक्षक की तलाश के लिए पुलिस और अफसर आम लोगों की मदद भी ले रहे हैं।

Updated on:
23 Apr 2025, 1:34 PM IST
Published on: