बीजापुर

Dhan Kharidi: धान तस्करी पर कड़ी निगरानी! बीजापुर-तेलंगाना बॉर्डर से 765 क्विंटल अवैध धान जब्त

Dhan Kharidi: बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर बड़ी कार्रवाई में तीन ट्रकों से 765 क्विंटल अवैध धान जब्त। प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच धान तस्करी पर सख्ती बढ़ी।
less than 1 minute read
तेलंगाना से अवैध धान की एंट्री (photo source- Patrika)
तेलंगाना से अवैध धान की एंट्री (photo source- Patrika)

Dhan Kharidi: समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होते ही राज्य की सीमाओं पर धान तस्करी का जाल सक्रिय होने लगा है। इस पर तत्काल रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार निगरानी कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को बीजापुर-तेलंगाना सीमा स्थित तारलागुड़ा चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रकों में भरे कुल 765 क्विंटल अवैध धान को जब्त किया गया।

Dhan Kharidi: धान सहित सभी वाहन जब्त

यह पूरा धान तेलंगाना से छत्तीसगढ़ की ओर लाया जा रहा था और प्रदेश के मंडी सिस्टम में खपाने की तैयारी थी। गौरतलब है कि इन दिनों सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी निगरानी के दौरान तीन संदिग्ध ट्रकों को रोका गया। जांच में पता चला कि वाहन तेलंगाना के मुलगु जिले से धान लेकर रायपुर-दुर्ग की ओर भेजे जा रहे थे।

जहां इसे पेन सीड्स के माध्यम से मनचाहे दामों पर बेचने की योजना थी। टीम ने जब ड्राइवरों से दस्तावेज मांगे तो न तो डिलीवरी ऑर्डर मिला और न ही वैध परिवहन अनुमति। दस्तावेजों के अभाव में प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धान सहित सभी वाहनों को जब्त कर लिया।

Dhan Kharidi: जब्त ट्रक और धान की मात्रा

TS05 UA 2034 - 220 क्विंटल

TG12 T4464 - 295 क्विंटल

AP07 TB6888 - 250 क्विंटल

Updated on:
25 Nov 2025 01:50 pm
Published on:
25 Nov 2025 01:50 pm
Also Read
View All
1891 के स्कूल में आज भी गूंजती है शिक्षक की आवाज, बैसाखी के सहारे 32 बच्चों का गढ़ रहे भविष्य, जानें गुरुजी की प्रेरक कहानी

बस्तर के घने जंगलों और कीचड़ भरे रास्तों से नक्सल पीड़ितों के घर तक पहुंचे डॉ. प्रेमा साईं, दो परिवारों को 21-21 हजार की सहायता

कभी डर के साए में थे सपने, अब चीन-जापान तक लहरा रहे तिरंगा, बीजापुर के खिलाड़ियों की कहानी

Bijapur News: 500 देकर सचिव ने कहा-चले जाओ वरना जेल भेज दूंगा, आवास की किश्त खाते में पहुंचते ही हितग्राहियों से फर्जीवाड़ा

100 करोड़ से दोबारा बनेगा छत्तीसगढ़ का ये 35 किमी हाईवे, दो राज्यों के हजारों लोगों की लाइफलाइन है यह सड़क