बीजापुर

मोदी की सोच को हकीकत में बदल डाला इस मंत्री ने, पीएम सुनेंगे तो वे भी होंगे हैरान

पीएम नरेन्द्र मोदी का सबसे बड़ा सपना रहा है स्वच्छ भारत का। अब बस्तर के मंत्री ने भी प्रधानमंत्री की इस सोच को हकीकत में बदलने कोशिश की है।
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2018, 8:05 PM IST
Minister Of chhattisgarh mahesh gagda
तेजी से विकसित होने वाले जिलों में देशभर में दूसरे स्थान पर रहा बीजापुर...

तेजी से विकसित होने वाले जिलों में देशभर में दूसरे स्थान पर रहा बीजापुर...

बीजापुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब से देश की बागडोर संभाली है उनका सबसे बड़ा सपना रहा है स्वच्छ भारत का। सत्ता में आते ही उन्होंने इस सोच को अभियान का रूप दे दिया और स्वच्छ भारत अभियान चलाया। गांव-गांव, शहर-शहर में लोग इस अभियान को साकार करने में जुट रहे।

बुधवार को ग्राम स्वराज अभियान में स्वच्छ भारत दिवस पर अपना योगदान देते वनमंत्री महेश गागड़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के धनोरा में साफ-सफाई अभियान की शुरुआत की। खास बात यह रही कि मंत्री गागड़ा ने खुद कचरा एकत्रित कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। मंत्री बनने के बाद भी साफ-सुथरे छवि व जमीनी स्तर से जुड़े मंत्री गागड़ा अब भी लोगों के बीच उसी तरह से पेश आते हैं जैसे वे मंत्री बनने के पहले थे। यहीं वजह रही कि धनोरा में उनके इस अभियान से जुड़कर ग्रामवासियों ने भी खुलकर स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया।

मंत्री महेश गागड़ा ने पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ मिलकर धनोरा ग्राम में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के लोगों को आमंत्रित करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान एक राष्ट्रीय आंदोलन है। हमें भी आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी और स्वच्छ भारत का सपना साकार करना होगा।

तीन दिन पहले ही क्षेत्र के प्रवास पर आए थे पीएम
तीन दिन पहले ही 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजापुर के जांगला में प्रवास के लिए पहुंचे थे। पीएम मोदी के पिछड़े इलाके में लाने में मंत्री गागड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। माओवाद प्रभावित इलाके में बीजापुर जिला तेजी से विकसित होने वाले जिलों में देश भर में दूसरे स्थान पर रहा। यहीं वजह है कि पीएम मोदी भी यहां आने को मजबूर हुए। जिले के विकास का श्रेय अगर जाता है तो वह स्थानीय विधायक व मंत्री गागड़ा को है। प्रदेश के सबसे दूरस्थ अंचल में पहुंचने के लिए चमचमाती सड़क बन चुकी है। पुल-पुलिया का निर्माण हुआ और अब जल्द ही यह इलाका तेलांगाना से जुडऩे वाला है, जिससे इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।

Published on: