बीजापुर

जंगल में लाखों का ये कीमती सामान फेंक कर फरार हो गए तस्कर, ग्रामीणों को पता चला तो मच गयी भगदड़

पुलिस के डर से तस्करों ने लाखों का कीमती सामान जंगल में फेंक दिया और फरार हो गए। आस-पास के ग्रामीणों को इसकी सुचना मिल गयी।
less than 1 minute read
जंगल में लाखों का ये कीमती सामान फेंक कर फरार हो गए तस्कर, ग्रामीणों को पता चला तो मच गयी भगदड़
जंगल में लाखों का ये कीमती सामान फेंक कर फरार हो गए तस्कर, ग्रामीणों को पता चला तो मच गयी भगदड़

जगदलपुर. आेडिशा से गांजा लेकर शहर की तरफ आ रहे तस्करों ने पुलिस के डर से आधे रास्तें में ही गांजा फेंक दिया। इसके बाद वे फरार हो गए। सोमवार को 112 में डॉयल कर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी, जिसके बाद नगरनार की पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में पड़े गांजे के पैकट को लेकर थाना पहुंचे।

पहले उसे तौल किया और जब्त करने की कार्रवाई हुई। पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शी माड़पाल निवासी मुरली ने बताया कि बीती रात करीब 2 बजे के लगभग एक स्कार्पियो माड़पाल के खेत किनारे रुकी। जिसमे से कुछ लोग नीचे उतर कर वाहन से कुछ पैकेट जैसा फेंकने लगे।

करीब पांच मिनट तक यह दौर चलता रहा इसके बाद सभी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। सुबह जब गांव वाले मॉर्निंग वॉक पर निकले तो करीब 10 से ऊपर गांजा का पैकेट खेत मे दिखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी 112 डॉयल के साथ ही नगरनार पुलिस को दिया गया।

जहां सभी गांजा पैकेटों को जब्त करने के बाद नगरनार थाने के सुपुर्द कर दिया गया। वही पुलिस ने बताया कि करीब एक क्विंटल के लगभग गांजा है।

Updated on:
09 Oct 2019 05:37 pm
Published on:
09 Oct 2019 05:37 pm
Also Read
View All
झीरम घाटी नरसंहार पर फिर गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी बोले- असली साजिशकर्ता अब तक सामने नहीं आए

1891 के स्कूल में आज भी गूंजती है शिक्षक की आवाज, बैसाखी के सहारे 32 बच्चों का गढ़ रहे भविष्य, जानें गुरुजी की प्रेरक कहानी

बस्तर के घने जंगलों और कीचड़ भरे रास्तों से नक्सल पीड़ितों के घर तक पहुंचे डॉ. प्रेमा साईं, दो परिवारों को 21-21 हजार की सहायता

कभी डर के साए में थे सपने, अब चीन-जापान तक लहरा रहे तिरंगा, बीजापुर के खिलाड़ियों की कहानी

Bijapur News: 500 देकर सचिव ने कहा-चले जाओ वरना जेल भेज दूंगा, आवास की किश्त खाते में पहुंचते ही हितग्राहियों से फर्जीवाड़ा