30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी ने दबा रखा है छत्तीसगढ़ के किसानो का 728 करोड़ 82 लाख 12 हजार रुपया, भूपेश बघेल ने केंद्र को लिखा पत्र

PM-Kisan Samman Nidhi Scheme: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत, योग्य किसान परिवारों को हर साल 6000 रूपए तीन समान किश्तों में दिए जाने का प्रावधान है। इस योजना के लिए प्रदेश के कुल 18 लाख 16 हजार 881 किसान रजिस्टर्ड हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 8 Oct 2019, 2:39 PM IST

मोदी ने दबा रखा है छत्तीसगढ़ के किसानो का 728 करोड़ 82 लाख 12 हजार रुपया,  भूपेश बघेल ने केंद्र को लिखा पत्र

मोदी ने दबा रखा है छत्तीसगढ़ के किसानो का 728 करोड़ 82 लाख 12 हजार रुपया, भूपेश बघेल ने केंद्र को लिखा पत्र

रायपुर. PM-Kisan Samman Nidhi Scheme: केंद्र सरकार द्वारा किसानो के लिए शुरू किया गया किसान सम्मान निधि योजना की किस्ते अभी तक छत्तीसगढ़ के बहुत से किसानो नहीं मिल पायी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस सम्बन्ध में केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखा है।

Video: नक्सल प्रभावित सुकमा में तैनात जवान ने दी 'पान सिंह तोमर' बनने की धमकी, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

अपनी चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि किसान सम्मान निधि योजना में मिलने वाली धनराशि की किस्तों से वंचित किसानो को यथाशीघ्र यह राशि स्वीकृत की जाय।इस योजना के तहत बहुत से किसानो को अबतक पहली क़िस्त भी नहीं मिल पायी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत, योग्य किसान परिवारों को हर साल 6000 रूपए तीन समान किश्तों में दिए जाने का प्रावधान है। इस योजना के लिए प्रदेश के कुल 18 लाख 16 हजार 881 किसान रजिस्टर्ड हैं।

क्या हुआ तेरा वादा: मंत्री ने २ दिन का वादा किया था, एक महीने बाद भी नहीं मिली पीड़ितों को कोई मदद

किसान विरोधी है केंद्र सरकार

इस राशि की पहली किश्त सिर्फ 13 लाख 77 हजार 437 किसान परिवारों को मिली। दूसरी किश्त 4 लाख 14 हजार 28 किसान परिवारों को और तीसरी किश्त 23 हजार 859 किसान परिवारों को मिली है। जबकि प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया है कि पहली किस्त के 89 करोड़ 20 लाख दूसरी किस्त के 281 करोड़ 20 लाख और तीसरी किस्त के 358 करोड़ 42 लाख रुपए बाकि हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार किसानों के 728 करोड़ 82 लाख 12 हजार रुपया दबाया हुआ हैं। उन्हें जल्द से जल्द इसे स्वीकृत करना चाहिए।

दर्दनाक हादसा: तेज रफ़्तार ने हाइवा ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत

6 करोड़ किसान है योजना से वंचित

आधार वेरीफिकेशन (Aadhar verification) में स्पेलिंग की गड़बड़ी की वजह ने किसानो की परेशानी बढ़ा दी है। यही वजह है की अभी तक बहुत से किसानों को इसका लाभ नहीं मिल सका है।मंत्रालय अब ऐसे किसानो को मैसेज भेज कर सूचित कर रही है ताकि वह अपने आधार कार्ड को सुधरवा लें। किसान आधारकार्ड की त्रुटियों को खुद ठीक कर सकते हैं ठीक या फिर नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Read Also: नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान एक जवान की हार्ट अटैक से मौत, नक्सली का भी शव बरामद