30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: नक्सल प्रभावित सुकमा में तैनात जवान ने दी पान सिंह तोमर बनने की धमकी, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सोशल मीडिया में इन दिनों एक सिपाही का वीडियो वायरल हो रहा है। तीन मिनट के इस वीडियो में वह खुद को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तैनात सीआरपीएफ की 74 वीं बटालियन का जवान प्रमोद कुमार बता रहा है और अपने चाचा पर 50 वर्ष से खेती कर रहे जमीन को हड़पने का आरोप लगा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुकमा

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 8 Oct 2019, 12:16 PM IST

Video: नक्सल प्रभावित सुकमा में तैनात जवान ने दी

Video: नक्सल प्रभावित सुकमा में तैनात जवान ने दी

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पदस्थ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान ने वीडियो बनाकर उत्तर प्रदेश में अपने चाचा पर जमीन हड़पने और भाइयों पर हमला करने का आरोप लगाया है तथा न्याय नहीं होने पर 'पान सिंह तोमर' बनने की धमकी दी है।

सोशल मीडिया में इन दिनों एक सिपाही का वीडियो वायरल हो रहा है। तीन मिनट के इस वीडियो में वह खुद को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तैनात सीआरपीएफ की 74 वीं बटालियन का जवान प्रमोद कुमार बता रहा है और अपने चाचा पर 50 वर्ष से खेती कर रहे जमीन को हड़पने का आरोप लगा रहा है।

सिपाही का कहना है कि उनके परिवार के सदस्य उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के निवासी हैं। गांव में उनके चाचा भी रहते हैं, जिन्होंने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। प्रमोद कुमार ने कहा है कि इस संबंध में उन्होंने अपनी पत्नी को तहसील में शिकायत करने के लिए कहा था।

उनके एक भाई को मृत समझकर छोड़ा गया है और एक भाई के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। प्रमोद कुमार वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री :योगी आदित्यनाथ: से इस मामले की जांच कराने गुहार लगा रहे हैं। वीडियो में प्रमोद कुमार यह भी कह रहे हैं कि वह देश के सिपाही हैं, जब वह अपने देश के लिए जान दे सकते हैं तब अपने भाइयों के लिए पान सिंह तोमर भी बन सकते हैं।

भूपेश बघेल ने लिया संज्ञान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने जवान के वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए सुकमा के कलेक्टर चन्दन सिंह से जवान के समस्या के संधान के लिए कहा। जिसके बाद उन्होंने हाथरस के कलेक्टर से इस विषय में बात की। हाथरस जिले के कलेक्टर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हाथरस जिले के कलेक्टर ने कहा है कि वह मामले की जांच करेंगे जिससे जवान के साथ अन्याय न हो। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने बताया कि इस संबंध में उनकी सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों से बात हुई है। उन्होंने जवान की मदद करने का आश्वासन दिया है।

आदित्यनाथ ने भी दिए निर्देश

यही नहीं इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने भी जवान की यथसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने हाथरस कलेक्टर समेत सम्बंधित अधिकारियों को इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

कौन थे पान सिंह तोमर

मध्यप्रदेश के मुरैना क्षेत्र का निवासी पान सिंह तोमर सैनिक और एथलीट था। जमीन विवाद के चलते पान सिंह तोमर बाद में डाकू बन गया था और एक कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया था। पान सिंह तोमर के जीवन पर निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने वर्ष 2012 में एक फिल्म बनाई थी।