30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान एक जवान की हार्ट अटैक से मौत, नक्सली का भी शव बरामद

डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे, इसी दौरान जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 8 Oct 2019, 1:47 PM IST

नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान एक जवान की हार्ट अटैक से मौत, नक्सली का भी शव बरामद

नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान एक जवान की हार्ट अटैक से मौत, नक्सली का भी शव बरामद

दंतेवाड़ा. कटेकल्याण थाना क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकले सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान एक एक नक्सली मारा गया जबकि उसके कई अन्य सहयोगी घायल हो गए। एनकाउंटर के दौरान हार्ट अटैक से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक जवान भी घायल हो गया।

Video: नक्सल प्रभावित सुकमा में तैनात जवान ने दी 'पान सिंह तोमर' बनने की धमकी, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

जानकारी के अनुसार डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे, इसी दौरान जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है । वहीं कुछ जवानों के भी घायल होने की सूचना आ रही है । मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है।

दर्दनाक हादसा: तेज रफ़्तार ने हाइवा ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत

वहीं मौके के लिए दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव रवाना हो गए हैं ।मुठभेड़ में शामिल एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है, जिसकी पुष्टि बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने की है ।

शहीद हुए जवान का पोस्टमार्ट्म किया जाना है। एंटी नक्सल ऑपरेशंस के डीआईजी पी सुंदरराज ने कहा कि कटेकल्याण इलाके में नक्सलियों और डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों के बीच एनकाउंटर में मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है ।

Read Also: सोशल मीडिया ना होता तो कभी मिल ही नहीं पाती महिला को अपने पति की लाश