बिजनोर

13 वर्षीय लड़के को जबड़े में भरकर ले गया गुलदार, बुझा दिया घर का इकलौता चिराग

Highlights - बिजनौर जिले के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर की घटना - लड़के को घर से खींचकर ईंख के खेत में लगा था गुलदार - ग्रामीणों ने किया बचाने का भरसक प्रयास
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Dec 2020, 4:10 PM IST
bijnor.jpg

बिजनौर. जिले के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर में एक गुलदार 13 वर्षीय लड़के को घर से खींचकर ईंख के खेत में ले गया। इस दौरान ग्रामीणों ने लड़के को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह लड़के को गुलदार से बचाने में नाकाम रहे। ग्रामीणों का शोर सुनकर काफी देर बाद गुलदार भागा, लेकिन तब तक मासूम दम तोड़ चुका था। अचानक गुलदार के हमले से मौत के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जाहिर किया है।

दरअसल, बिजनौर के भोगपुर गांव का का रहने वाला 13 वर्षीय विशाल अपने घर में दोपहर के समय नल पर पानी पी रहा था। इसी दौरान घर में घुसकर गुलदार ने विशाल पर हमला कर दिया और उसे अपने जबड़े में भरकर पास ही ईंख के खेत मे खींचकर ले गया। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने गुलदार से बालक को छुड़ाने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन विशाल को न बचा सके। आनन-फानन में घायल विशाल को सीएचसी ले जाया गया। जहां सरकारी चिकित्सक सर्वेश निरालाने बताया कि लड़के की पहले ही मौत हो चुकी थी।

मृतक बच्चे के परिजनों का कहना है कि पिछले काफी समय से गुलदार रिहायशी इलाके में दिखाई दे रहा था, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने वन विभाग से की थी। लेकिन, उसके बावजूद वन विभाग ने गुलदार को खदेड़ने व पकड़ने के कोई इंतेजाम नहीं किए। इस वजह से मासूम बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। बहरहाल वन विभाग की लापरवाही की वजह से पूरा गांव गुस्से में है।

Published on: