बिजनोर

Big Breaking: डाक कांवड़ ला रहे कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, 18 कांवड़िये घायल

बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में चंदक-हरिद्वार रोड पर कांवड़ियों से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

2 min read
Aug 06, 2018
Big Breaking: डाक कांवड़ ला रहे कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, 18 कांवड़िये घायल

बिजनौर. मंडावर थाना क्षेत्र के चंदक-हरिद्वार रोड पर आरपीएस स्कूल के पास आज तड़के कांवड़ियों से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 18 कांवड़िये घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने सभी घायल कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दो की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं अन्य कांवड़ियों की हालत में सुधार है, जिनकाे जिला अस्पताल में ही उपचार दिया जा रहा है। हादसे का शिकार हुए सभी कांवड़िये फरीदाबाद हरियाणा के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें

बिजनौर में दो समुदाय में बवाल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 3 बजे फरीदाबाद के रहने वाले कांवड़िये डाक कांवड़ लेकर मिनी ट्रक में सवार होकर हरिद्वार से लौट रहे थे। ट्रक में करीब 25 कांवड़िये सवार थे। इसी दौरान मंडावर थाना क्षेत्र के चंदक-हरिद्वार रोड पर आरपीएस स्कूल के पास अचानक ट्रक का टायर फट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पटल गया। ट्रक पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में करीब 18 कांवड़िये घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने सभी घायल कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रेम प्रकाश ने बताया कि अस्पताल में लाए गए कांवड़ियों में से दो की हालत बेहद नाजुक थी। इसलिए उन्हें मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य कांवड़िये जिला अस्पताल में ही उपचाराधीन हैं।

घायल कांवड़िये संदीप ने बताया कि वे सभी फरीदाबाद हरियाणा से डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गए। हरिद्वार से जल लेकर उनकी डाक कांवड़ बिजनौर पहुंची थी। इसी दौरान उनके ट्रक का टायर फट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस ट्रक पर 25 कांवड़िये सवार थे, जिनमें से करीब 9 घायल कावड़ियों को जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें

2019 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, इस बड़े नेता पर पैसे लेकर टिकट देने का मामला, कोर्ट ने कहा- केस दर्ज करो
Published on:
06 Aug 2018 09:41 am
Also Read
View All