1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपीः हरिद्वार जल लेने जा रहे दाे कावड़ियाें की दुर्घटना में माैत

मिनी ट्रक की टक्कर लगने से हुई दुर्घटना गई दाेनाें की जान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 5 Aug 2018, 11:47 PM IST

Accident

जिले में हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में घायल दो जनो की उपचार के दौरान मौत हो गई। साथ ही एक घायल का अस्पताल में उपचार जारी है

सहारनपुर। गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे दाे कावड़ियाें की यहां रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में जंधेड़ी पुलिया के पास हुई सड़क दुर्घटना में माैत हाे गई। दाेनाें हरियाणा के रहने वाले थे जाे सहारनपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इस रिश्तेदार के साथ इन्हे कांवड़ लेने हरिद्वार जाना था लेकिन इससे पहले ही इनकी जिंदगी का सफर खत्म हाे गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दाेनाें काे लेकर जिला अस्पताल गई लेकिन तब तक दाेनाें दम ताेड़ चुके थे। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकाें ने इन्हे मृत घाेषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवाते हुए इनके घर सूचा भिजवाई। माैत की खबर मिलते ही दाेनाें कावड़ियाें के घर में काेहराम मच गया।

यह भी पढ़ेः स्मार्ट सिटी में छह साल के मासूम पर कुत्ताें का हलमा, नाेच-नाेचकर मार डाला

पानीपत के रहने वाले हैं दाेनाें कावड़ियां

इस दुर्घटना में मारे गए दाेनाें कावड़ियाें के नाम सुनील आैर माेहित बताए जा रहे हैं। दाेनाें हरियाणा के पानीपत के थाना बपोली क्षेत्र के गांव जलमाना के रहने वाले थे। इनमें सुनील की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है आैर सुनील के पिता नाम धर्म सिंह है। मोहित की उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है आैर माेहित के पिता नाम मदन सिंह हैं। दाेनाें शनिवार देर शाम पानीपत से चले थे। शनिवार रात में दाेनाें सहारनपुर पहुंचे आैर कोतवाली रामपुर थाना क्षेत्र के गांव जानखेड़ा में अपने एक रिश्तेदार के यहां रुक गए। यहां से रविवार दोपहर दोनों गांव सढोली हरिया जाने के लिए रवाना हुए। सढाैली हरिया से इन दाेनाें काे अपने एक दूसरे रिश्तेदार के यहां जाना था। इसी दाैरान रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में ही जंधेड़ी पुलिया के पास इनकी बाइक सामने आ रहे मिनी ट्रक की चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में दाेनाें कांवड़ियां बुरी तरह से घायल हाे गए। पुलिस ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में इन्हाेंने दम ताेड़ दिया। जब यह खबर इनके घर पहुंची ताे काेहराम मच गया। पुलिस अब इनके पाेस्टमार्टम कराने में जुटी है।