बिजनोर

उपचुनाव में विपक्ष हुआ और मजबूत, इस पार्टी ने भी किया समर्थन का ऐलान, बीजेपी की जीत पर संशय

आम आदमी पार्टी विपक्षी गठबंधन के प्रत्याशी के लिए करेगी चुनाव-प्रचार
2 min read
• •
Updated: 23 May 2018, 2:38 PM IST
noorpur
उपचुनाव में विपक्ष हुआ और मजबूत, इस पार्टी ने भी किया समर्थन का ऐलान, बीजेपी की जीत पर संशय

बिजनौर। 2019आम चुनाव से पहले अपनी जमीन मजबूत करने में लगी पर्टियों के लिए विधानसभा और उपचुनाव काफी अहम माने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इन चुनावों के परिणाम का आगामी आम चुनाव पर असर देखने को मिलेगा। कर्नाटक चुनाव में शह-मात के बाद अब सबकी नजर 28 मई को पश्चिमी यूपी में होने वाले उपचुनाव पर है। जहां बीजेपी अपने गढ़ में एक बार फिर कमल खिलाना चाहती है, वहीं गोरखपुर-फूलपुर चुनाव में बीजेपी के घर में उसे मात देने के बाद कैराना और नूरपुर में भी गठबंधन कर मैदान में उतर चुकी है। इन उपचुनावों को ‘बीजेपी बनाम विपक्षी एकजुटता’ के चुनावी संग्राम के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं विपक्षी पार्टी को आम आदमी पार्टी का भी साथ मिल गया है। आप ने विपक्षी गठबंधने के प्रत्याशी को समर्थन करने का ऐलान कर दिया है।

बिजनौर के नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन के सपा प्रत्यशी नईमूल हसन को आप ने समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के बाद प्रदेश प्रवक्ता ने जिले के आप कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में गठबंधन प्रत्यशी को जिताने के लिये चुनाव प्रचार प्रसार में उतारने की घोषणा की है। वहीं कैराना में तबस्सुम हसन को समर्थन दिया है। इसके लिए एक दिन पहले दिल्ली में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी ,राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश की दोनों सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन देने का निर्णय लिया। साथ ही सभी मतदाताओं से गठबंधन के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जोर सोर से योगदान देने का आहृवान किया है। हालाकि स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि अभी पार्टी की तरफ से कोई लेटर जारी नही हुआ है लेकिन फोन पर पार्टी के पदाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

Published on: