बिजनोर

Bijnor News: नई नौकरी की खुशी मातम में बदली, संविदा पर आए ड्राइवर ने रोडवेज बस के भीतर ही लगा ली फांसी

Bijnor News: बिजनौर में रोडवेज बस के अंदर एक ड्राइवर ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चार दिन पहले ही नौकरी मिलने के बावजूद पारिवारिक तनाव और नवजात की मौत के सदमे ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

2 min read
Apr 08, 2026
Bijnor News: नई नौकरी की खुशी मातम में बदली..

Bijnor bus driver suicide: यूपी के बिजनौर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां रोडवेज बस के अंदर एक ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, लेकिन इसका खुलासा बुधवार सुबह हुआ। जब बस का कंडक्टर रोज की तरह डिपो पहुंचा और बस के अंदर गया, तो उसने ड्राइवर का शव गमछे के फंदे से लटका हुआ देखा। यह नजारा देख वह घबरा गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

यूपी में आफत की एंट्री: मौसम विभाग का अलर्ट, मुरादाबाद-संभल समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी

4 दिन पहले ही मिली थी संविदा नौकरी

मृतक ड्राइवर की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी धर्मेंद्र (33) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को महज चार दिन पहले ही रोडवेज में संविदा पर ड्राइवर की नौकरी मिली थी। इससे पहले वह निजी बस चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। नई नौकरी मिलने के बावजूद उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह सवाल सभी के मन में है।

परिवारिक हालात ने बढ़ाया मानसिक दबाव

परिवार वालों के मुताबिक धर्मेंद्र लंबे समय से मानसिक तनाव में था। उसके बड़े भाई ने बताया कि धर्मेंद्र की पत्नी संगीता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे परिवार पर लगातार दबाव बना रहता था। इसके अलावा दो महीने पहले उनके नवजात बच्चे की मौत हो गई थी, जिसने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। इन परिस्थितियों के चलते धर्मेंद्र काफी परेशान रहने लगा था और अक्सर चिंता में डूबा रहता था।

चार बच्चों और बीमार पत्नी की जिम्मेदारी

धर्मेंद्र अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया है। परिवार में राजा, गोली, देव और कोमल नाम के बच्चे हैं, जो फिलहाल मुजफ्फरनगर में रहते हैं। धर्मेंद्र बिजनौर में किराए के कमरे में अकेले रहता था और नौकरी के चलते परिवार से दूर था। परिवार की जिम्मेदारियों और आर्थिक दबाव ने भी उसकी मानसिक स्थिति को और कमजोर कर दिया था।

रात में घर जाने के बाद वापस लौटा था ड्राइवर

साथी कंडक्टर सलमान के अनुसार, मंगलवार रात को ड्यूटी खत्म होने के बाद धर्मेंद्र अपने घर चला गया था। कंडक्टर भी अपने घर लौट गया। आशंका जताई जा रही है कि देर रात धर्मेंद्र वापस बस अड्डे पर आया और बस के अंदर ही गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

सुबह फोन न उठाने पर हुआ शक

बुधवार सुबह जब कंडक्टर ने धर्मेंद्र को फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे उसे शक हुआ और वह तुरंत बस के पास पहुंचा। वहां जाकर उसने देखा कि बस के अंदर धर्मेंद्र का शव लटका हुआ है। इस दृश्य को देखकर वह सन्न रह गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस और रोडवेज अधिकारियों का बयान

बिजनौर के सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है। वहीं रोडवेज एआरएम अशोक कुमार ने बताया कि यह बस मुजफ्फरनगर रूट पर चलती है और इसका नंबर 6614 है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाना को सूचित किया गया और आगे की कार्रवाई जारी है।

Updated on:
08 Apr 2026 02:30 pm
Published on:
08 Apr 2026 02:29 pm
Also Read
View All