बिजनोर

कहां गईं ये बेटियां? 10 दिन में 5 लड़कियां गायब, पुलिस-प्रशासन पर भड़के हिंदू संगठन

Bijnor News: यूपी के बिजनौर में 10 दिन में 5 नाबालिग लड़कियों के रहस्यमयी गायब होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस की ढीली कार्रवाई से हिंदू संगठनों में गुस्सा बढ़ा है और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।

2 min read
Nov 26, 2025
10 दिन में 5 लड़कियां गायब | Image Source - Video Grab

Five girls missing in bijnor UP: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बीते 10 दिनों में पांच नाबालिग लड़कियां रहस्यमयी ढंग से गायब हो गई हैं। 15 नवंबर को स्कूल जाने के लिए निकली दो छात्राएं एक हिंदू और दूसरी अन्य समुदाय की अभी तक वापस नहीं लौटी हैं। इस घटनाक्रम ने पूरे जिले में सनसनी मचा दी है और लोगों में चिंता और भय का माहौल है।

ये भी पढ़ें

Special Train: यात्रियों के लिए राहत: उत्तर रेलवे की नई सौगात, सहारनपुर-बनारस के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

पुलिस की नाकामी से हिंदू संगठनों में गुस्सा

लड़कियों की बरामदगी के प्रयास में पुलिस ने आठ से अधिक टीमें लगाई हैं और परिजनों तथा अन्य जानकारों से पूछताछ की जा रही है। बावजूद इसके अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। इस नाकामी से नाराज हिंदू संगठनों में आक्रोश बढ़ गया है। शिवसेना के जिला अध्यक्ष वीर सिंह चौधरी ने इस मामले में पंचायत बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

नजीबाबाद में तीन अन्य लड़कियों का रहस्य

पहली घटना के कुछ ही दिनों बाद नजीबाबाद के महावतपुर बिल्लौच गांव में पड़ोस में रहने वाली तीन और लड़कियां गायब हो गईं। परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। यह तीनों लड़कियां आपस में सहेली हैं और उनका अचानक गायब होना इस मामले को और जटिल बना देता है।

स्कूलों और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ी निगरानी

नजीबाबाद के सीओ नितेश प्रताप ने बताया कि एसओजी और स्थानीय पुलिस लड़कियों की तलाश में लगातार जुटी हुई हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही उनका पता लगाया जाएगा। पुलिस स्कूलों और आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा रही है।

लोगों में फैल रहा भय

जिले में 10 दिन में पांच लड़कियों के गायब होने से लोगों में भारी भय और असमंजस फैला है। लोग चर्चा कर रहे हैं कि क्या यह किसी गैंग की करतूत है या किसी अन्य शर्त के तहत हुई हरकत। फिलहाल, यह रहस्य केवल तब खुल पाएगा जब लड़कियां सुरक्षित वापस आएंगी।

Also Read
View All

अगली खबर