बिजनोर

हिंदू युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी मुस्लिम युवती, थाने से कोर्ट तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक मुस्लिम युवती ने अपने हिंदू प्रेमी के साथ रहने की जिद पर थाने से लेकर कोर्ट तक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई। बालिग होने की पुष्टि और बयान दर्ज होने के बाद न्यायालय ने युवती को प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी।

2 min read
Jan 21, 2026
हिंदू युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी मुस्लिम युवती | AI Generated Image

Muslim girl hindu lover court permission Bijnor: यूपी के बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मुस्लिम युवती थाने पहुंचकर अपने ही गांव के एक हिंदू युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।

युवती ने पुलिस के सामने खुद को बालिग बताते हुए प्रेम संबंध का हवाला दिया और साफ शब्दों में कहा कि वह अपनी मर्जी से उसी युवक के साथ रहना और भविष्य में शादी करना चाहती है। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों और मौके पर पहुंचे लोगों के बीच इस मुद्दे को लेकर काफी देर तक चर्चा और समझाइश का दौर चलता रहा।

ये भी पढ़ें

यूपी में न्याय की रफ्तार बनी मिसाल: 20 मिनट में तय हुआ गुनहगारों का अंजाम, गैंगरेप केस में 8 दिन में आया फैसला

पुलिस ने स्थिति को शांत रखने के लिए युवती से उसके स्वजनों को बुलाने और घर लौटने का आग्रह किया। अधिकारियों का कहना था कि मामला संवेदनशील है और किसी भी निर्णय से पहले परिवार की मौजूदगी जरूरी है। हालांकि युवती अपनी बात पर अडिग रही और बार-बार दोहराती रही कि वह पूरी तरह से बालिग है और अपने फैसले खुद लेने में सक्षम है। इस दौरान प्रेमी युवक थाने में मौजूद नहीं था, युवती अकेले ही अपनी बात रखने पहुंची थी।

मेडिकल परीक्षण और न्यायालय में दर्ज हुआ बयान

काफी समझाने के बाद भी युवती के फैसले में कोई बदलाव नहीं आया, जिसके बाद पुलिस ने नियमानुसार उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। परीक्षण के बाद युवती को अपर सिविल जज कोर्ट संख्या-4 में पेश किया गया, जहां उसका बयान दर्ज किया गया। कोर्ट में युवती ने स्पष्ट रूप से अपनी इच्छा जताई कि वह अपने प्रेमी युवक के साथ ही जाना चाहती है और किसी तरह का दबाव उस पर नहीं है।

कोर्ट के आदेश पर प्रेमी के साथ भेजी गई युवती

न्यायालय में युवक की मौजूदगी के बाद युवती की मर्जी को प्राथमिकता देते हुए कोर्ट ने उसे प्रेमी के साथ जाने की अनुमति प्रदान कर दी। थानाध्यक्ष धीरज नागर ने बताया कि युवती के बालिग होने और कोर्ट में दिए गए बयान के आधार पर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। आदेश के बाद युवती युवक के साथ थाने से रवाना हो गई, जबकि इलाके में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा।

Also Read
View All

अगली खबर