बिजनोर

बिजनौर पुलिस को शराब तस्कर के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, 655 पेटी अवैध शराब जब्त

50 लाख रुपए बताई जा रही है जब्त किए गए शराब की बाजार कीमत
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2018, 8:34 PM IST
illegal wine
बिजनौर पुलिस को शराब तस्कर के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, 655 पेटी अवैध शराब जब्त

बिजनौर. जनपद के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस को सोमवार को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब उसने चेकिंग के दौरान अवैध शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। पकड़े गए ट्रक में 50 लाख रुपये कीमत की शराब बताई जा रही है। पुलिस ने एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ये तस्कर काफी समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे। गौरतलब है कि बिजनौर एसपी लगातार सभी थानों में चेकिंग अभियान चलाकर इस तरह के अवैध काम करने वाले लोगों की पकड़-धकड़ का काम कर रहे हैं। कई बार तो वे स्थानीय पुलिस को बिना सूचना दिए अकेले दबिश दे देते हैं।

दरअसल, एसपी को ऐसी खबर मिली थी कि जनपद बिजनौर में लगातार शराब माफियाओ के द्वारा अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। ये माफिया कम दामो में हरियाणा और अन्य प्रदेशों से शराब खरीदकर जनपद में बेचने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद बिजनौर की नजीबाबाद थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान टंडेरा गावँ में एक ट्रक और एक सेंट्रो कार को रोककर चेकिंग की तो अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ।

तलाशी के दौरान ट्रक से अवैध शराब की 655 पेटी पव्वे और कुछ बोतले बरामद हुई । साथ ही पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है । सीओ नजीबाबाद अरुण कुमार ने बताया कि पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।

Published on: