बिजनोर

जब दो दबंग भाजपा नेताओं ने सरेआम चुनाव अधिकारी को दी भद्दी-भद्दी गालियां, देखें वीडियो-

किसान सहकारी समिति के चुनाव को लेकर पुलिस थाने में भाजपा नेताओं ने की अभद्रता, वीडियो वायरल
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2018, 1:08 PM IST
bijnor

बिजनौर. स्योहारा थाना क्षेत्र में भाजपा के दो दबंग नेताओं ने सहकारी संघ के चुनाव को लेकर आपा खो दिया। सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता ने थाने में ही पुलिस की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी को भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। वहीं पुलिस भी सत्ता के दबाव में मूकदर्शक की भूमिका निभाती नजर आई।

दरअसल शनिवार को किसान सहकारी समिति के चुनाव के दौरान जनपद के थाना स्योहारा पर सहकारी संघ के तहत चेयरमैन व डेलीगेशन के चुनाव के पर्चों की प्रक्रिया चल रही थी। इस प्रक्रिया के दौरान समिति सदस्य रोहताश व निर्वाचन अधिकारी से भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष डाक्टर विनीत देवरा और अनिल कुशवाहा की चुनाव को लेकर गर्मागरम बहस हो गई। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, लेकिन इस दौरान भी भाजपा नेताओं ने भद्दी भद्दी गालियां दी। हालांकि भाजपा नेताओं द्वारा की गई इस अभद्रता का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

निर्वाचन अधिकारी विशेष कुमार ने आरोप लगाया कि किसान सहकारी समिति संघ के चुनाव के लिए दोपहर 12 बजे के बाद पर्चे जमा करने का समय समाप्त हो गया था, लेकिन भाजपा के दो दबंग नेता अनिल कुशवाहा व डाक्टर विनीत देवरा जबरन 12 बजे के बाद चुनाव अधिकारी पर पर्चा जमा करने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने जब मना किया तो सत्ता के नशे में चूर दोनों नेताओं ने खुलेआम थाने में ही गाली गलौच शुरू कर दी।

वहीं इस पूरे मामले में संघ के एमडी ने दोनों नेताओं के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाने में गाली गलौच प्रकरण में स्योहारा एसओ धर्मपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर अभी जांच की जा रही है। उच्च अधिकारियों को भी प्रकरण की जानकारी दे दी गई है।

Published on: