4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजम बोले- हमने भैंसों के लिए लोन लिया तो बैंक ने हमारा घर गिरवी रखा, भाजपा बताए घोटालेबाजों ने क्या रखा

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) महाघोटाले को लेकर कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Feb 2018, 10:14 AM IST

rampur

रामपुर. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) महाघोटाले में जहां आरोपियों पर सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है। वहीं कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमले बोल रही है। अब इस लड़ाई में समाजवादी पार्टी भी कूद पड़ी है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले को लेकर सपा के कद्दावर नेता आजम खां भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि यह घोटाला नहीं लूट है। हमने भी भैंसों के लिये लोन लिया तो बैंक ने हमारा घर गिरवी रखा था। वहीं किसान 100 रुपये का कर्ज लेता है तो बैंक पांच लाख की जमीन गिरवी रखता है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि घोटालेबाजों ने क्या गिरवीं रखा था, जिन्हें 30 हजार करोड़ का लोन दिया। अब सरकार बताए उन्हें कैसे कर्ज दिया गया।

यह भी पढ़ें- आंख मारने वाली प्रिया प्रकाश के बाद इस प्रोफेसर का वीडियो हो रहा वायरल, देखें वीडियो-

जानिये क्या हुआ जब एंटी रोमियो स्क्वायड की महिला सिपाही पर ही आ गया युवक दिल, देखें वीडियो-

आजम खां ने कहा कि भाजपा ने पूरी दुनिया मे लूट मचा रखी है। हर तरफ किसान भूख से मर रहा है कोई फांसी लगाकर, कोई पेड़ पर चढ़कर तो कोई पानी की टंकी पर चढ़कर जान दे रहा है। दूसरी तरफ ये बड़े बड़े घोटाले हो रहे हैं। ये हमारा आपका और गरीब किसान का पैसा है। लोगों ने अब बैंक से पैसा निकालना शुरू कर दिया है। लोगों का बैंक से विश्वास हट गया है। सपा नेता आजम खान ने उक्त बातें अपने घर पर एक प्रेसवार्ता के दौरान कही।

यह भी पढ़ें- मासूम छात्र की हत्या करने वाले चाचा को उम्रकैद, पिता ने कहा- जब फांसी नहीं मिलेगी चैन से नहीं बैठूंगा

यह भी पढ़ें- रातों-रात सुपर स्टार बनी मलियालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश पर अब देवंबी मौलवी ने दिया ऐसा बयान

यह भी पढ़ें- PNB घोटाला: पुलिस ने बरसाईं प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियाें पर लाठियां- देखें वीडियो

EXCLUSIVE VIDEO स्कोर्पियो कार के इस खतरनाक स्टंट को देख आप भी रह जाएंगे हैरान

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुख्य समाचार देखने के लिए यहां क्लिक करें-