4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक कमरे में चल रहा है एईएन कार्यालय

खुले आसमान में पड़ा है लाखों का कीमती सामान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 4 Nov 2016, 1:05 AM IST

?????? ??? ??? ?? ???? ??? ???? ??? ???? ??????

जसरासर में भवन के अभाव में खुले में पड़ा सामान।

जोधपुर डिस्कॉम का सहायक अभियन्ता कार्यालय चार वर्षो से 33/11 केवी जीएसएस के कंटोल रूम में चल रहा है।

जोधपुर डिस्कॉम ने वर्ष 2012 में जसरासर में सहायक अभियन्ता कार्यालय खोला था। जिसमें आसपास के 31 गांवों को जोड़ा गया था।

जसरासर के सहायक अभियन्ता कार्यालय के अधीन झाड़ेली, लालमदेसर एवं जसरासर के तीन कनिष्ठ अभियन्ताओं को किया गया। कार्यालय के अधीन 26 जीएसएस भी हैं। 10 हजार 500 उपभोक्ता हैं और तीन हजार कृषि कनेक्शन हैं।

एेसे में सहायक अभियंता कार्यालय में कामकाज काफी ज्यादा है लेकिन कार्यालय के नाम पर जीएसएस के कट्रोल रूम का एक मात्र कमरा है। एेसे में कर्मचारियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है और सामान खुले में पड़ा खराब हो रहा है।

पंचायत भवन में होती बैठक

जसरासर विद्युत उपखण्ड के 31 गांवों के कर्मचारियों की कोई मीटिंग होती है, इसके लिए पंचायत भवन का उपयोग किया जाता है। गत माह जोधपुर डिस्कॉम की एमडी आरती डोगरा यहां आई थी। उन्होंने पंचायत भवन में मिंटिग ली।

प्रस्ताव मुख्यालय भेजा

सहायक अभियन्ता अनिल कुमार ने बताया कि भवन बनाने के लिए विद्युत निगम को जमीन उपलब्ध हो गई है। भवन के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है।

जल्द देंगे बजट

&मेरे को जानकारी मिली है। अब शीघ्र ही जसरासर सहायक अभियन्ता कार्यालय के लिये भवन बनाने के लिए बजट आवंटित कर दिया जाएगा।

आरती डोगरा, प्रबन्ध निदेशक, विद्युत निगम।