आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपए का महाघोटाला सामने आया है। सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में खुलासा हुआ है कि एनडीए के शासनकाल में साल 2017-18 में करीब 5000 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। हालांकि, इससे सरकार का कोई लेन-देन नहीं है लेकिन सिस्टम में कुछ खामियों को लेकर सरकार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गई है। सीबीआई ने एफआईआर में कहा है कि 11,400 करोड़ रुपए के इस घोटाले में 5000 करोड़ रुपए के लेटर ऑफ अंडरटेकिंग साल 2017 में ही जारी किए गए थे। इस मामले की जांच लगातार की जा रही है।