3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! 11 साल के बच्‍चे ने की 20 साल की युवती से रेप की कोशिश

मेरठ में बच्‍चे की मां ने एसएसपी से मिलकर बेटों को बचाने की लगाई गुहार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 17 Feb 2018, 10:51 AM IST

Meerut

मेरठ। एक महिला शुक्रवार को एसएसपी से मिली और उसने ऐसी बात कही, जिसे सुनकर एसएसपी हैरत में पड़ गईं। पीड़ि‍ता ने कहा कि उसके दो बेटे हैं, एक 13 साल का और दूसरा 11 साल का। दोनों बच्चों पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया जा रहा है। हाथ जोड़ते हुए महिला ने एसएसपी मंजिल सैनी से कहा कि उसके दोनों बच्चों को बचा लीजिए। इसके बाद महिला ने एसएसपी कार्यालय में मौजूद लोगाें से पूछा कि क्या 11 साल का बच्चा 20 साल की युवती का रेप कर सकता है। लोग महिला की यह बात सुनकर हैरान रह गए।

महिला थाने में तैनात दरोगा रात और सुबह करता था ऐसा काम , सुनकर आगबबूला हो उठीं एसएसपी

यह है मामला

जागृति विहार थाना मेडिकल निवासी एक महिला शुक्रवार को एसएसपी मंजिल सैनी के कार्यालय पहुंची। वहां उसने कहा कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। उसके एक बेटे की आयु 13 वर्ष है और दूसरे बेटे की करीब 11 वर्ष है। पड़ोस में रहने वाले युवक से उनका झगड़ा चल रहा है। इस मामले में पड़ोसी व उसके दोस्त उनके घर में घुसकर बच्चों से मारपीट भी कर चुके हैं। आरोप लगाया कि उन्‍होंने घर में उसकी लड़की को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म का प्रयास भी किया था। इसकी रिपोर्ट पीड़ि‍ता ने थाना मेडिकल में दर्ज करा दी थी। उसने आराेप लगाया कि थाना मेडिकल पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की बजाय उन पर समझौता करने का दबाव बनाया।

गोवा से हनीमून मनाकर लौटी दुल्हन को मुरादाबाद पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार, वजह कर देगी आपको हैरान

पड़ोसी ने भी लगाया आरोप

आरोप है कि कुछ दिन पूर्व 11 फरवरी को पड़ोसी ने थाने में तहरीर दी कि पीड़ि‍ता के दोनों पुत्रों ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, जबकि युवती की उम्र करीब 20 वर्ष है। थाना पुलिस अब उनके घर पर प्रतिदिन दबिश दे रही है, जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। एसएसपी ने मामले का संज्ञान में लेते हुए मेडिकल एसओ सतीश कुमार को जांचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। एसएसपी मंजिल सैनी ने पीड़ि‍ता को शांत करते हुए कहा कि मामले की जांच की जाएगी। किसी बेकसूर बच्चे को बिना कारण जेल नहीं भेजा जाएगा।

दीदी एक लड़का मुझे झेड़ता है, विरोध करने पर करता है यह काम, फिर हुआ चौंकाने वाल खुलासा

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश