3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना भर्ती रैली : भारत माता के जयकारों से गूंजा चूरू, दिलों में भर गया देशभक्ति का जज्बा

चूरू के जिला खेल स्टेडियम में सेना भर्ती रैली के चौथे दिन सरदारशहर और सूरजगढ़ के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 21 Nov 2016, 1:11 PM IST

मन में देश भक्ति का जज्बा लिए युवा। दूधिया रोशनी से नहाया चूरू का जिला खेल स्टेडियम और भारत माता के जयकारों की गूंज। कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार को सेना भर्ती रैली के चौथे दिन देखने को मिला। चूरू के जिला खेल स्टेडियम में सरदारशहर और सूरजगढ़ के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

READ : सुजानगढ़ व सादुलपुर के 5800 युवा दौड़े, 666 रहे सफल


सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनूं के निदेशक कर्नल देवराज पात्रा ने बताया, सोमवार को चूरू जिले के सरदारशहर और झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ तहसील के युवाओं ने दौड़ में भाग लिया। भर्ती के लिए कुल 6537 युवाओं ने आवेदन किया। इसमें से दौड़ में 4977 युवा शामिल हुए। इसमें से 516 युवा दौड़ में सफल हुए।


आज चूरू,रतनगढ़ व बीदासर के युवा दौड़ेंगे



कर्नल पात्रा ने 22 नवंबर को चूरू, रतनगढ़ व बीदासर तहसील के युवा दौड़ेंगे। इन क्षेत्रों से कुल 6123 युवाओं ने आवेदन किया है। इसमें चूरू से 3191, रतनगढ़ से 2185 तथा बीदासर से 747 युवा शामिल है। मंगलवार को भर्ती रैली की आखिरी दौड़ होगी।

25 तक चलेगा मेडिकल



दौड़ में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल कार्य 25 नवंबर तक चलेगा। इधर युवाओं का वेरीफिकेशन जारी रहा। युवाओं का बॉयोमैट्रिक वेरीफिकेशन भी किया जाएगा।

यूं मिलते हैं नंबर

दस बीम निकालने के 40
नौ बीम निकालने के 33
आठ बीम निकालने के 26

यूं मिलते हैं दौड़ के अंक
निदेशक पात्रा ने बताया कि 5 मिनट 40 सैकण्ड में दौड़ पूरी करने वाले को 60 और इसके बाद छह मिनट तक में अभ्यर्थी को 48 नंबर मिलते हैं। इसके बाद में जो युवा यह समय सीमा तय नहीं कर पाते हैं वह दौड़ से बाहर नहीं हो पाते हैं।

फैक्ट फाइल

कुल आवेदन 6537
सरदारशहर के कुल युवा 2584
सूरजगढ़ के कुल युवा 3953
कुल युवा दौड़े 4977
कुल पास हुए 516

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश