3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रातों-रात सुपर स्टार बनी मलेयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश पर अब देवंबी मौलवी ने दिया ऐसा बयान

आंख मटकाने वाले गाने को बताया घिनौनी हरकत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 16 Feb 2018, 6:43 PM IST

priya prakash

सहारनपुर/देवबन्द. अपनी आंखों को मटका कर लोगों के दिलों पर राज करने वाली मलेयाम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश के गाने को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। देवबंदी आलिम उनके खिलाफ बड़ा बयान दिया है। प्रिया प्रकाश की वायरल हुई आंखों को मटका वाली जिस वीडियो ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उस वीडियो के गाने को देवबंदी आलिम ने घिनौनी हरकत बताया है। इतना ही नहीं देवबंद के आलिम ने यह भी कहा है कि इस तरह की हरकत करने वालों को काबू करना चाहिए और प्रिया प्रकाश के गाने में जो कुछ हुआ है वह मुसलमानों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला है। इतना ही नहीं, देवबंदी आलिम ने यह तक कह दिया कि प्रिया प्रकाश का यह गाना देश की गंगा जमुनी तहजीब के लिए भी खतरा है।

VIDEO देखने के लिए इस लिंक पर करें क्लिकः पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ज्यादा खबर देखें फत्रिका टीवी

मलयालम अदाकारा प्रिया प्रकाश के हुस्न और अदाओं का जादू पूरे देश के युवाओं के दिलों दिमाग पर छा गया है। प्रिया प्रकाश का वीडियो सबसे ज्यादा देखा जा रहा है, वहीं उनके इस गाने पर मुस्लिम संगठनों के द्वारा विरोध भी शुरू हो गया है। विरोध करने वालो का यह कहना है की, इस गाने में पैगंबर मोहम्मद साहब की बीवी खदीजा का जिक्र आया है, गाने और सीन में उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है। इसी को लेकर तमाम मुस्लिम संगठनों ने इस गाने को बैन करने की मांग शुरू कर दी है। मामला हैदराबाद में पुलिस के पास भी पहुंच चुका है ।

योगी सरकार ने पेश किया अब तक का सबसे बड़ा बजट

इतना कुछ हो जाने के बाद अब देवबंद के मौलाना सालिम अशरफ कासमी का कहना है कि अदाकारा हो, क्रिकेटर हो, या हिंदुस्तान का कोई भी शख्स हो और मजहब भी कोई सा हो, चाहे वह मुसलमान हो, मुसलमानों का इस्लाम हो या हमारे हिंदू भाइयों का हिंदू मजहब हो या ईसासियत हो, किसी को भी किसी के मजहब से छेड़छाड़ करने की हमारे मुल्क का संविधान इजाजत नहीं देता है। इसलिए मलयालम अदाकारा प्रिया प्रकाश की इस घिनौनी जेहनियत का हम पुरजोर मुखालफत करते हैं। इस अंदाज के गानों पर जिसमें किसी की धार्मिक शख्सियत की इज्जत खराब होती हो, हम उसका विरोध करके कहते हैं कि हमारी हुकूमत को चाहिए उस पर रोक लगाई जाए। ताकि यहां की गंगा जमुनी तहजीब बिगड़ने न पाए और ऐसे लोगों को कायदे और कानून के हिसाब से लें, ताकि यह लोग गंगा जमुनी तहजीब के साथ खिलवाड़ करने को राजगार का जरिया न बनाएं ।

पश्चम उत्तर प्रदेश के इन शहरों की बदल जाएगी तस्वीर, विकास के लिए मिले 16 सौ 50 करोड़ रुपए