- भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह बिजनौर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे बिजनौर - समझौता ब्‍लास्ट का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर किया जमकर प्रहार - बिजनौर से कुंवर भारतेंद्र सिंह और नगीना से डॉ. यशवंत सिंह हैं भाजपा के उम्‍मीदवार
बिजनौर। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए आज यानी रविवार को भाजपा के स्टार प्रचारक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां करने पहुंचे। जहां गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा को संबोधित किया, वहीं बिजनौर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे। अमित शाह करीब एक बजे बिजनौर में पहुंचे। वहां वह भाजपा विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस राहुल गांधी के दो जगह से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेठी में हार के डर से केरल भागे हैं राहुल गांधी।
ये भी पढ़ें : VIDEO: बड़ी खबर-इस पार्टी के बड़े नेता ने कहा, नहीं लिया जाटों के वोट का ठेका
कांग्रेस ने विश्व में हिंदुओं को किया बदनाम
धामपुर विधानसभा क्षेत्र के केएम इंटर कॉलेज में अमित शाह ने लोगों से भारी संख्या में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से 2014 में वोट कर भाजपा बीजेपी को बहुमत से जीत दिलाई एक बार फिर उत्साह के साथ वोट करें। इस दौरान उन्होंने समझौता ब्लास्ट का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने आतंकवाद को धर्म से जोड़ दिया। हिंदू को आतंकवादी बताया। हिंदुओं को राहुल गांधी ने बदमान करने की कोशिश की है। क्या हिंदू कभी आतंकी हो सकता है? चीटियों को भी आटा खिलाने वाले हिन्दू आतकंवादी हो सकते है? हिंदुओं को बदमान करने के लिए असली गुनहगारों को छोड़कर बेगुनाहों को पकड़ लिया। लेकिन अब कोर्ट ने बेगुनाहों को बरी कर दिया।
राहुल के दो जगह चुनाव लड़ने पर बोला हमला
इसके अलावा अमित शाह ने राहुल गांधी के दो जगह से चुनाव लड़ने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि इस बार अमेठी से उनका छुट्टी होने वाली है, इसलिए अब डरकर केरल भाग गए। वह नहीं जानते कि जनता सब जानती है। शाह ने कहा कि नगीना की जनता के सामने कहता हूं, कांग्रेस अध्यक्ष को भारत की जनता के साथ माफी मांगनी चाहिए। चुनाव होने वाला है। ये हमारा हिसाब मांगते है। वह उनको या किसी बुआ-भतीजे को हिसाब क्यों दें? वह नगीना की जनता को हिसाब देने आए हैं। उतर प्रदेश के अंदर आज योगी की सरकार आई है। अब किसी को पलायन करने की जरूरत नही है।
कांग्रेस ने बाबा साहेब का किया अपमान
अमित शाह ने आगे कहा कि राहुल गांधी आज संविधान और अंबेडकर की बात करते हैं, लेकिन उन्हें शायद नहीं मालूम कि बाबा साहेब को उनके परनाना ने ही संसद में नहीं जाने दिया। इतना ही नहीं संसद में उनकी तस्वीर तक नहीं लगने दी। भाजपा सरकार ने दलितों को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने पुलवामा हमले के बाद सेना की कार्रवाई पर सबूत मांग रहे विपक्षी दलों को भी घेरा। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले में प्रधामनंत्री ने एयर स्ट्राइक करके उनके घर मे घुसकर आतंकी को मारने का काम किया है। नगीना की जनता के साथ पूरे देश ने कहा ठीक किया है। लेकिन मायवती कहती हैं सबूत लाओ। देश को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है और मोदी इसमें 24 घंटे लगे हुए हैं। सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले कांग्रेस और गठबंधन दल हैं। इस दौरान उन्होंने यूपी में अबकी बार 73 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया।
नगीना प्रत्यशी यशवंत सिंह के लिए मांगे वोट
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस पश्चिमी से पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ने का काम करेगा। इसके लिए नगीना प्रत्यशी यशवंत सिंह की जीत के लिए उन्होंने जनता से अपील की। आपको बता दें कि बिजनौर लोकसभा सीट पर प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि नगीना सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र का चुनाव दूसरे चरण में होना है। वहां 18 अप्रैल को मतदान होगा। अमित शाह सभा यहां बिजनौर से भाजपा प्रत्याशी कुंवर भारतेंद्र सिंह और नगीना सुरक्षित सीट से सांसद डॉ. यशवंत सिंह के लिए प्रचार करने आए हैं।