31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बड़े नेता ने भाजपा को बताया ‘जूतिया’ पार्टी, देखें वीडियो

बीजेपी पर जयंत चौधरी का विवादित बयान भाजपा के बताया जूतिया पार्टी 'एक दूसरे पर जूता बजाने में लगे'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 31 Mar 2019, 10:05 AM IST

shamli

इस बड़े नेता ने भाजपा को बताया 'जूतिया' पार्टी, देखें वीडियो

शामली। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने शामली में एक रैली की जहां उन्होंने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी को एक जूतिया पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि जिसके विधायक, सांसद व कार्यकर्ता एक दूसरे पर जूत बजाने में लगे हैं। इस दौरान जयंत चौधरी ने सभी से धर्म जाति से ऊपर उठकर सामाजिक गठजोड़ पैदा करने का आहवान किया है।

दरअसल शनिवार को कस्बा बनत में रालोद कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के पास हिन्दू मुस्लिम के अलावा कोई एजेंडा नहीं है। विकास के नाम पर कुछ नहीं है और सिर्फ हिन्दुवादी बनकर लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है, लेकिन कैराना लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने लोकसभा उपचुनाव में तबस्सुम हसन को जिताकर जो संदेश दिया वह पूरे देश में फैला और लोगों ने एक दूसरे के साथ खड़े होकर मदद करने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को पूरी छूट देकर प्रदेश में गुंडागर्दी तथा भ्रष्टाचार को बढावा दिलाया है। आज गन्ना किसान की दुर्गति हो रही है, लेकिन कोई भी अधिकारी किसानों की सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि रोहटा गांव में भाजपा विधायक से लोगों ने कुछ सवाल किए तो जवाब में मारपीट तथा विधायक और सांसद डीएम एसपी के सामने मारपीट शुरू कर देते है। ये लोग आपको शराबी कहे या कुछ भी कहे, लेकिन मैंने इनको भी कुछ नाम दे रखा है। यह बहुत जूतिया पार्टी है। जिसमें सिर्फ लोग जूतों से बातचीत करते हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी अजीत सिंह 80 साल की उम्र में सबकुछ दाव पर लगाकर चुनाव लडं रहे हैं। हर गांव में कार्यकर्ता सभी जाति धर्म के लोगों को साथ लेकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ चुनाव की बात नही बल्कि सामाजिक गठजोडं बना है। इसको बनाये रखने की अपील की।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश