बिजनोर

Bijnor Hadsa : 2 महिलाओं समेत 3 के शव मिले, 7 लोगों को तलाशने के लिए एनडीआरएफ का रेस्क्यू जारी

Bijnor Hadsa : गंगा बैराज घाट, डैबलगढ़, राजरामपुर क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 17 को सुरक्षित निकाला
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2018, 3:50 PM IST
Bijnor
बिजनौर नाव हादसा: 2 महिलाओं समेत 3 के शव मिले, 7 लोगों को तलाशने के लिए एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बिजनौर. गंगा नदी के पार स्थित खेतों से शुक्रवार को चारा लेकर आ रहे 27 ग्रामीणों से भीर ओवरलोड नाव पलटने की घटना के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस रेस्क्यू आॅपरेशन में अब तक 17 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। जबकि 3 के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें एक पुरुष व दो महिलाएं हैं। वहीं 7 लोगों को तलाशने के लिए एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। डीएम बिजनौर अटल रॉय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गंगा बैराज घाट, डैबलगढ़, राजरामपुर क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है। इसके साथ ही राजरामपुर गांव के दूसरी छोर पर फंसे 50 लोगों को भी ग्रामीणों की मदद से घर पहुंचाया गया है।

बता दें कि मंडावर थाना क्षेत्र के गांव डैबलगढ़ व राजरामपुर ग्रामीण रोजाना अपनी जान हथेली पर रखकर गंगा के दूसरी छोर पर खेतों में काम करने और पशुओं के लिए चारा लेने जाते हैं। इन लोगों के साथ महिलाएं और बच्चे भी रोजाना नाव से गंगा पार करके जाते हैं। शुक्रवार दोपहर को भी 27 ग्रामीण नाव में चारा लेकर घर लौट रहे थे। इसी बीच अचानक गंगा का जल स्तर बढ़ गया और देखते ही देखते नाव गंगा में समा गई और उसमें सवार 27 ग्रामीण भी डूब गए। जैसे ही इस हादसे की सूचना प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया। इसके बाद मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। डीएम बिजनौर अटल रॉय ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान अभी तक कुल 17 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिसमे दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई है। रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि दूसरे छोर पर कुछ महिलाओं के फंसे होने की सूचना मिली है। वहीं बाकी अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। इसके अलावा प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से राजरामपुर गांव के दूसरे छोर पर फंसे 50 लोगों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया है।

डीएम बिजनौर अटल रॉय ने बताया कि इस हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची लोकल पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया है। 8 नावों को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। ग्रामीणों की मदद से हादसे में डूबे 17 लोगों को सकुशल निकाल लिया गया है। फिलहाल रेस्क़ुए आॅपरेशन जारी है। अब एनडीआरएफ टीम के साथ पीएसी और लोकल पुलिस के जवान भी रेस्क्यू आॅपरेशन में लगे हुए हैं। सभी सीओ सहित पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। अब भी लापता लोगों को बचाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है।

Updated on:
25 Aug 2018, 3:50 PM IST
Published on: