बिजनोर

दुर्घटना रोकने के लिए बनाए गए ब्रेकर ने ही ले ली जान

बिजनौर में हुआ सड़क हादसा महिला की मौतपति के साथ शादी समारोह में जा रही थी महिला
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2021, 11:26 PM IST
accident
accident

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

बिजनौर Bijnor सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सड़क पर बनाया गया ब्रेकर ही मौत का कारण बन गया। पति के साथ शादी समारोह में जा रही महिला अचानक ब्रेकर आने पर बाइक से गिर गई जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्य अब यही कह रहे हैं कि किसने यह ब्रेकर बनवाया था।

घटना बिजनौर जिले के बढ़ापुर इलाके की है। बढ़ापुर कस्बा क्षेत्र के गांव बंसोवाला का रहने वाला जयपाल सैनी अपनी पत्नी ममता के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव शाहकोट कंदला जा रहा था। रास्ते में सड़क पर ब्रेकर बना हुआ था जिस पर कोई सफेद पट्टी नहीं थी। पत्नी ममता देवी बाइक पर पीछे बैठी हुई थी। अचानक ब्रेकर आया तो जोर का झटका लगा और झटका लगते ही ममता बाइक से नीचे गिर गई। सड़क में सिर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन इस सड़क दुर्घटना में घायल हुई 35 वर्षीय ममता ने दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद अब परिवार के लोगों ने सड़क पर बेवजह बनाए गए ब्रोकरों को हटाए जाने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जैसा उनके साथ हुआ है ऐसा किसी और के साथ ना हो इसलिए सड़क से सभी ब्रेकर हटाए जाएं या फिर उन पर सफेद पट्टियां बनवाई जाएं ताकि वह दूर से ही दिखाई दें।

Updated on:
19 Apr 2021, 11:26 PM IST
Published on: