30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पंचायत चुनाव: पंचायत चुनाव होगा विधानसभा चुनाव का डेमो, बोले प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव

उन्होंने दावा किया है कि पंचायत चुनाव आगामी विधान सभा चुनाव 2022 की दिशा तय करेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 19 Apr 2021, 9:02 PM IST

यूपी पंचायत चुनाव: पंचायत चुनाव होगा विधानसभा चुनाव का डेमो, बोले प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव

यूपी पंचायत चुनाव: पंचायत चुनाव होगा विधानसभा चुनाव का डेमो, बोले प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
इटावा. पंचायत चुनाव (panchayat Chunav) के मतदान के दिन आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (Pragatishil Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने अपने गृह ग्राम में मतदान (Up Panchayat Chunav Votng) किया। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए दावा किया है कि पंचायत चुनाव आगामी विधान सभा चुनाव 2022 (Assembly Election 2022) की दिशा तय करेगा। दरअसल आज सैफई स्थित अपने ग्रह ग्राम में पंचायत चुनाव के लिये वो मतदान करने पहुचे थे। इस दौरान पहली बार सैफई में हो रहे मतदान के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सैफई गांव के प्रधान रामफल बाल्मीकि ही बनेंगे।

वहीं चुनाव मैदान में खड़े दूसरे प्रत्याशी पर बोलते हुए कहा कि षड्यंत्र कारियो ने सैफई के निर्विरोध चुनाव में बाधा खड़ी की है और योजनाबद्ध तरीके से सैफई के लोगो की इच्छा के विपरीत प्रधान प्रत्याशी उतार दिया है, लेकिन सच्चाई ये है कि वो हार जाएगा। उन्होंने साफतौर पर कहा कि सैफई में प्रधान पद के अन्य उम्मीदवार का नामांकन कराने का जल्द ही खुलासा किया जाएगा और षणयंत्र कारियो का नकाब उतारा जाएगा।

वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष का सवाल पूछने पर कहा कि इटावा में जिला पंचायत अध्यक्ष भतीजे अभिषेक यादव ही बनेंगे। भारतीय जनता पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का दावा खोखला साबित होगा। वहीं सपा प्रसपा गठबंधन के बारे में बोले कि विधानसभा चुनाव के लिए 2 मई के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।