बिजनोर

फैक्ट्री के अंदर मसालों में की जा रही थी इस तरह मिलावट, पड़ा SDM का छापा तो मचा हड़कंप

काफी समय से जिला प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि फैक्ट्री मालिक चमन त्यागी द्वारा मसालों में मिलावट कर बाजार में बेचा जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Nov 2018, 5:05 PM IST
masala factory
फैक्ट्री के अंदर मसालों में की जा रही थी इस तरह मिलावट, पड़ा SDM का छापा तो मचा हड़कंप

बिजनौर। थाना कोतवाली शहर के बुखारा चौराहे पर नई बस्ती में एसडीएम, सीओ और फ़ूड अधिकारी ने छापा मारकर मिलावट कर रही मसाला फैक्ट्री को सीज कर दिया है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि इस फैक्ट्री में मसाला बनाने का कारोबार चल रहा था और इन मसालों में रंग और अन्य चीजें मिलाकर मसालों को तैयार करते थे। मौके पर पहुंचे फ़ूड अधिकारी ने मसालों का सैम्पल भरकर जांच के लिए भेज दिया है।

बिजनौर के नई बस्ती स्थित बी-14 में त्यागी मसाला ट्रेडर्स नाम की एक मसाला फैक्ट्री है। काफी समय से जिला प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि फैक्ट्री मालिक चमन त्यागी द्वारा मसालों में मिलावट कर बाजार में बेचा जा रहा है। एसडीएम सदर ने पुलिस सहित फूड की संयुक्त टीम बनाकर इस फैक्ट्री पर छापा मारा। जिसमें फैक्ट्री में लगभग 3 लाख रुपए का माल मिला। इस ट्रेडर्स द्वारा लाल मिर्च, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर सहित अन्य मसालों को बनाने का काम सालों से चल रहा था।

फूड अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी के तहत त्यागी ट्रेडर्स पर भी छापे मारी की गई और रंग का इस्तेमाल कर लाल मिर्च और अन्य मसालों में मिलावट की जा रही थी। टीम ने मसाले का सैम्पल भरकर उसे जांच के लिए भेज दिया। साथ ही त्योहार को लेकर शहर की अन्य दुकानों पर भी छापेमारी की गई। शिकायत मिलने पर संयुक्त टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

Updated on:
2 Nov 2018, 5:05 PM IST
Published on: