4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली से पहले बाजार में सफेद शर्ट पहने पहुंचे ‘ये’ तो मच गई भगदड़

बागपत में पटाखों की अवैध बिक्री और बनाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान छेड दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 2 Nov 2018, 1:03 PM IST

sdm

VIDEO : दिवाली से पहले बाजार में सफेद शर्ट पहने पहुंचे 'ये' तो मच गई भगदड़

बागपत। बागपत में पटाखों की अवैध बिक्री और बनाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान छेड दिया है। गुरुवार को एसडीएम बड़ौत ने नगर में छापेमारी की और 90 किलों पोलाथीन सहित दो पटाखा दुकानो से पटाखे जब्त कर लिए।

यह भी पढ़ें : भीषण सड़क हादसे में स्टेट बैंक की महिला मैनेजर की दर्दनाक मौत, पति गंभीर

गौरलतब है कि बागपत के दत्तनगर गांव में पटाखों की बड़ी खेप पकडे जाने के बाद पुलिस ही नहीं जिला प्रशासन के सबंधित अधिकारियों पर सवाल खड़े हो गये हैं। अवैध पटाखे बनाने का काम पिछले कई महीनों से किया जा रहा था। जिससे दिवावली के मौके पर अधिक से अधिक बिक्री की जा सके। लेकिन बालैनी थाना क्षेत्र के दत्तनगर गांव में 100 से ज्यादा कटटे अवैध पटाखे बरामद होने के बाद प्रशासन के होश उड़ गये हैं।

यह भी पढ़ें : टशन दिखाने वालों की होगी 'हैसियत' तो शस्त्र रखने को मिलेगा Arms licence

प्रशासन ने अवैध पटाखों की रोकथाम के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिये है बिना लाइसेंस पटखा बनाने और बाजार में बेचे जाने पर रोक लगाने सहित इसका कडाई से पालन कराने को भी कहा गया है। जिसके क्रम में गुरूवार को एसडीएम बडौत आईएएस आशीष कुमार ने बडौत नगर में छापामारी की और दो दुकानों को बिक रहे पटाखों को जब्त करते हुए दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड दिया।

यह भी पढ़ें : यूपी में अंधेरा होते ही मची भगदड़, अपने बच्चों को बचाने के लिए बेसुध दौड़ी महिलाएं

वहीं दूसरी दुकानों पर छापामारी के दौरान रोक के बाद भी पोलोथीन का प्रयोग किया जा रहा था। एसडीएम ने दुकानों से 90 किलो पोलोथीन जब्त कर दुकानदारों पर जुमाने के आदेश नगर पालिका को दिये है। एसडीएम का कहना है कि अवैध रूप से न तो नगर में पटाखे बेचने दिये जायेंगे और न ही बनाने का काम होगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश