22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण सड़क हादसे में स्टेट बैंक की महिला मैनेजर की दर्दनाक मौत, पति गंभीर

दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर एमकेआर पेट्रोल पंप डूंडाहेड़ा के सामने हुआ भीषण सड़क हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Nov 2018, 12:28 PM IST

baghpat

भीषण सड़क हादसे में स्टेट बैंक की महिला मैनेजर की दर्दनाक मौत, पति गंभीर

बागपत. दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर एमकेआर पेट्रोल पंप के सामने एक कार में दूध के कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार दंपती बुरी तरह घायल हो गए। वहा से गुजरने वाले लोगों ने घायल दंपती को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल दंपती में महिला खेकड़ा स्थित स्टेट बैंक की मैनेजर थीं, जिनक उपचार के दौरान मौत हो गई है।

मुस्लिम युवक को भगवान राम ने दिए दर्शन तो धर्म परिवर्तन कर शहजाद से बन गया संजू

दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर एमकेआर पेट्रोल पंप डूंडाहेड़ा के सामने गुरुवार को एक भीषण हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक कार को दूध के कैंटर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पिछली सीट से जाकर मिल गया। उसमें बैठी खेकड़ा स्टेट बैंक की मैनेजर अनिता यादव और उनके पति सतेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह खिड़कियां तोड़कर कार से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला हॉस्पिटल भिजवाया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान देर शाम उपचार के दौरान महिला बैंक मैनेजर की मौत हो गई। बैंक प्रबंधक की दुर्घटना में मौत के बाद क्षेत्र में दुख का माहौल है।

यूपी में अंधेरा होते ही मची भगदड़, अपने बच्चों को बचाने के लिए बेसुध दौड़ी महिलाएं

रोजाना छोड़ने आते थे पति

जानकारी के अनुसार, खेकड़ा स्थित स्टेट बैंक में मैनेजर अनिता यादव को उनके पति सतेंद्र यादव रोजाना सुबह बैंक छोड़ने आते थे और शाम को लेने के लिए आते थे। गुरुवार को जब वे एमकेआर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो आगे चल रहे दूध के कैंटर के सामने अचानक कुछ आ गया। इसके चलते उन्होंने जैसे ही ब्रेक लिए तो पीछे से आ रहे दूध के कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी।

शामली जनपद में बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल का शुभारंभ