बिजनोर

नींद की झपकी ने ले ली गनमैन की जान, परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस का कहना है कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक के घर वालों की तरफ से कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 1:53 PM IST
pic
नींद की झपकी ने ले ली गनमैन की जान, परिजनों में मचा कोहराम

बिजनौर। जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र मे बीती रात स्कूल में चौकीदारी कर रहे गार्ड की अचानक बंदूक चलने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की सूचना दी। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक के घर वालों की तरफ से कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।

दरअसल, नूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी संजीव कुमार शर्मा उम्र 42 वर्ष नूरपुर स्थित आर.आर पब्लिक स्कूल में करीब 12 वर्ष से गनमैन के पद पर कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि बीती रात ड्यूटी करते समय मृतक गार्ड संजीव की नींद में झपकी लगने पर अचानक बंदूक का ट्रिगर दबने से गोली चल गई। जिससे संजीव लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। घटना को लेकर इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कूल में गार्ड का काम कर रहे एक युवक की लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

Updated on:
11 Nov 2018, 1:53 PM IST
Published on: